महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया. पहले बल्लेबाजों ने 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी को 111 रन पर रोक दिया. इस तरह भारत ने 72 रन की बड़ी जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर रिकॉर्ड साझेदारी की. शेफाली ने सिर्फ 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. मंधाना ने भी 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 59 रन की तेज पारी खेली. शेफाली के 129 रन पर आउट होने के बाद भारत की रफ्तार कुछ धीमी हुई और मध्यक्रम जल्दी आउट हो गया.
Innings Break!
A terrific batting show propels #TeamIndia to 1⃣8⃣3⃣ in the Final 📈
Over to our bowlers 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #WomensAsiaCup | #INDvSL pic.twitter.com/7TkmvLaDLv— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026Also Read
शेफाली के आउट होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक समय 200 के पार जाता दिख रहा था लेकिन मध्यक्रम के जल्दी पवेलियन लौटने से ऐसा नहीं हो सका. ऋचा घोष ने 17 रन बनाए, जबकि जी. कमालिनी ने 15 रन की नाबाद पारी खेली. इन छोटी पारियों से भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. श्रीलंका को जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य मिला, जो फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में काफी चुनौतीपूर्ण था.
Double-wicket over ✌️
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
Deepti Sharma spinning her magic 🪄
Updates ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvSL pic.twitter.com/YnYlxmYmoH
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. क्रांति गौड़ ने शुरुआती विकेट लेकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इसके बाद कप्तान चामरी अट्टापट्टू और विश्मी गुणारत्ने ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन दीप्ति शर्मा ने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी. फिर श्री चरणी ने हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी को पवेलियन भेज दिया. श्रीलंका 111 रन पर सिमट गया और भारत ने 72 रन से फाइनल जीत लिया.
𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦 🏆
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
A flawless campaign capped by sheer brilliance 🇮🇳🥳
Congratulations to #TeamIndia on winning the #WomensAsiaCup 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #INDvSL pic.twitter.com/O3KaZ0oA3p