दिल्ली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को आसानी से हरा दिया. 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया.
157 रन का पीछा करते हुए भारत को शुरुआत में झटका लगा और संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और केवल 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया. उन्होंने 32 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए. ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया. ईशान ने 33 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के के साथ 42 रन बनाए. दोनों की तेज बल्लेबाजी से भारत ने लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया.
2️⃣2️⃣-ball FIFTY in the series opener 👏
Abhishek Sharma's 1️⃣2️⃣th in T20Is 💙
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/vV3OiuoKB5— BCCI (@BCCI) September 13, 2026Also Read
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान पर शुरुआत से दबाव बनाया और 43 रन तक उसके पांच बल्लेबाजों को आउट कर दिया. मुश्किल में फंसी टीम को अजमातुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी ने संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 83 रन जोड़े. नबी ने 33 रन बनाए. वहीं ओमरजई 44 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने शिवम दुबे के आखिरी ओवर में 21 रन बटोरे और अफगानिस्तान को 156/8 तक पहुंचाया.
A convincing 7️⃣-wicket win in the series opener 💙
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
Positive start for #TeamIndia in the Friendship Cup 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#AFGvIND pic.twitter.com/jNer7opNyN
भारत की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे प्रभावी रहे. उन्होंने तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान की पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली. अफगानिस्तान की ओर से ओमरजई ने नाबाद 64 रन बनाकर पारी को संभाला लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई मौका नहीं दिया. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. दूसरा टी20 15 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा.