IND vs ENG 2nd Test: जो रूट...यह नाम टेस्ट क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार है. इन दिनों इंग्लैंड भारतीय दौर पर है. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले एक ऐसा आंकड़ा निकलकर सामने आया है, जिसे जानकर भारतीय फैंस चौंक जाएंगे और उन्हें झटका लगेगा, क्योंकि इस आंकड़े के तहत इंग्लैंड के जो रूट टीम इंडिया के 17 खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि रूट ने टेस्ट मैचों में जितने रन बनाए हैं, उतने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर भी नहीं बनाए.
पहले टेस्ट में जो रूट ने इंग्लैंड की जीत में अहम योगदान दिया था. वो दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं. रूट अब तक टेस्ट टेस्ट करियर में 11,447 रन बना चुके हैं. वो टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हैं. इधर टीम इंडिया में शामिल 17 खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 10702 रन बनाए हैं. इस तरह रूट भारतीय टीम में शामिल सभी 17 खिलाड़ियों पर अकेले भारी पड़ते दिख रहे हैं.
टीम इंडिया में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा के हैं, जिन्होंने 55 टेस्ट में 3800 रन बनाए हैं. इसका मतलब ये है कि रूट के कुल रनों का एक तिहाई भी कोई भारतीय बैटर रन नहीं बना सका.
दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कुल 17 प्लेयर हैं. इनमें 5 तो ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला. इनमें सरफराज खान, रजत पाटीदार, सौरभ कुमार, आवेश खान और ध्रुव जुरेल शामिल हैं. इनमें से कोई 2 विशाखापत्तट्न में डेब्यू कर सकते हैं.
सचिन तेंदुलकर- (15921)
रिकी पोंटिंग- (13378)
जैक कैलिस (13289)
राहुल द्रविड़ (13288)
एलिस्टेयर कुक (12472)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार.