'होंठ पर सूजन, चेहरे पर मुस्कान', हॉस्पिटल से सामने आईं Mayank Agarwal की 2 तस्वीरें
Manish Pandey
01 Feb 2024
मयंक अग्रवाल
भारतीय क्रिकेटर और कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है.
होंठ पर सूजन, चेहरे पर मुस्कान
मयंक ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटो शेयर की हैं, एक फोटो में उनके होंठ पर सूजन है, जबकि दूसरी फोटो में चेहरे पर मुस्कान.
बेड पर लेटे दिखे मयंक
इन दोनों ही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मयंक बेड पर लेटे हुए हैं. उन्होंने कैप्शन में अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया.
मैं अब बेहतर
मयंक ने लिखा, "मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं. वापसी के लिए कमर कस रहा हूं. प्रार्थनाओं, प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद.
फ्लाइट में बिगड़ी थी तबीयत
दरअसल, टीम इंडिया से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल की मंगलवार को फ्लाइट में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी.
CU में एडमिट थे मयंक
तबीयत खराब होने पर मयंक अग्रवाल को स्थानीय अस्पताल में ICU में भर्ती करना पड़ा था. अब वह ठीक हैं.
फ्लाइट में क्या हुआ था
मयंक रणजी मैच खेलने के लिए त्रिपुरा से सूरत जा रहे थे, तभी फ्लाइट में उनकी सीट पर रखे एक पाउच में तरल पदार्थ था, जिसे पानी समझकर पी लिया और उनकी हालत बिगड़ी थी.
गले में हुए थी जलन
तरल पदार्थ को पीते ही मयंक को मुंह और गले में जलन होने लगी थी. उन्हें उल्टियां हुईं और छाले भी आए. जिसके बाद अगरतला के एक अस्पताल में एडमिट किया गया.
आज छुट्टी मिल सकती है
अब मयंक ने सोशल मीडिया पर ICU से अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें आज शाम तक अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी.
FIR भी दर्ज हुई है
मयंक अग्रवाल के मैनेजर ने साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज कराई है, पुलिस उसकी जांच में जुटी हुई है.