Mitchell Marsh का जलवा, इस दिग्गज को पछाड़ जीता सबसे बड़ा अवॉर्ड


Bhoopendra Rai
01 Feb 2024

एनुअल अवार्ड्स 2023

    31 जनवरी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 के एनुअल अवार्ड्स का ऐलान किया है, जिसमें स्टार आलराउंडर मिचेश मार्श का जलवा दिखा.

सम्मानित हुए खिलाड़ी

    मेलबर्न के क्राउन कैसीनो में आयोजित हुए कार्यक्रम में बोर्ड ने 2023 में कमाल का खेल दिखाने वाले प्लेयर्स को सम्मानित किया.

मिचेल मार्श ने जीता सबसे बड़ा अवार्ड

    मिचेल मार्श ने सबसे बड़ा अवार्ड एलन बॉर्डर मेडल जीता, जबकि महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड स्टार आलराउंडर एश्ले गार्डनर को मिला.

सबसे बड़े अवॉर्ड

    एलन बॉर्डर मेडल और बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड ये दोनों ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे बड़े अवॉर्ड हैं. इस साल मार्श-गार्डन के नाम रहे.

किस आधार पर दिए गए अवार्ड

    एलन बॉर्डर मेडल और बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड अंपायर्स, खिलाड़ियों और मीडिया की वोटिंग के आधार पर दिए जाते हैं.

मार्श को सबसे ज्यादा 223 वोट

    एलन बॉर्डर मेडल विजेता मिचेल मार्श को सबसे ज्यादा 223 वोट मिले. इस मेडल की रेस में कप्तान पैट कमिंस भी थे, जिन्हें मार्श ने 79 वोट से पीछे छोड़ा है.

साल 2023 में मार्श का प्रदर्शन

    साल 2023 में मिचेल मार्श ने तीनों फॉर्मेट में कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 1,584 रन बनाए थे.

टेस्ट में प्रदर्शन

    मिचेल मार्श ने 2023 में 5 टेस्ट मैचों में 67.50 की औसत से 540 रन बनाए, इनमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे. 4 विकेट भी निकाले.

वनडे और टी20 में प्रदर्शन

    20 वनडे में 47.66 की औसत और 113.94 की स्ट्राइक रेट से कुल 858 रन बनाए. इस दौरान 2 शतक 5 फिफ्टी जमाईं. मार्श ने 3 टी-20 इंटरनेशनल में कुल 186 रन बनाए हैं.

More Stories