4 मैच 5 शतक, 775 रन...25 साल के बैटर ने रचा इतिहास, डेब्यू सीजन में उड़ाए गेंदबाजों के होश
Bhoopendra Rai
01 Feb 2024
रणजी ट्रॉफी
भारत में इन दिनों घरेलू क्रिकेट 'रणजी ट्रॉफी 2024' का रोमांच है. इस सीजन अगर किसी बल्लेबाज का बल्ला आग उगल रहा है तो वो अग्नि चोपड़ा हैं.
अग्नि चोपड़ा
अग्नि का यह उनका डेब्यू सीजन जिसके 4 मैचों में 5 शतक जमाकर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.
रचा इतिहास
अग्नि चोपड़ा ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास करियर के शुरुआती 4 मैचों में लगातार 4 सेंचुरी जमाई हैं.
डेब्यू सीजन
अग्नि चोपड़ा मिजोरम टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस साल सिक्किम के खिलाफ प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था.
शुरुआती 4 मैचों में 5 शतक
डेब्यू के शुरुआती 4 प्रथम श्रेणी मैचों में इस 25 साल के बल्लेबाज ने 5 शतक ठोक क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है.
इन टीमों के खिलाफ लगाए शतक
अग्नि देव चोपड़ा ने सबसे पहले सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और अब मेघालय के खिलाफ सेंचुरी ठोकी.
पहले-दूसरे मैच में क्या किया
पहले मैच में अग्नि चोपड़ा ने सिक्किम के खिलाफ 166 और 92 रन की पारी खेली थी. फिर नागालैंड के खिलाफ 166 और 15 रन बनाए.
तीसरे-चौथे मैच में क्या किया
तीसरे मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 114 और 10 रन की पारी खेली, अब चौथे मैच में मेघालय के खिलाफ पहली पारी में 105 जबकि दूसरी पारी में 101 रन बनाए हैं.
इस सीजन के लीड रन स्कोरर
अग्नि चोपड़ा ने 4 मैचों की 8 पारियों में 775 रन बनाए हैं. उनका बैटिंग औसत 96.28 का रहा है. कुल 5 सेंचुरी जमाई हैं.
लीड रन स्कोरर, ,सबसे ज्यादा सेंचुरी
रणजी ट्रॉफी 2024 में वो अब तक लीड रन स्कोरर हैं, उन्होंने अब तक 775 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा 5 शतक भी जमाए हैं.
विधू विनोद चोपड़ा के बेटे हैं अग्नि
अग्नि चोपड़ा हाल में आई सुपरहिट मूवी '12th फेल के डायरेक्टर विधू विनोद चोपड़ा के बेटे हैं. उनकी मां अनुपमा जानी-मानी लेखक, पत्रकार और फ़िल्म समीक्षक हैं.