नई दिल्ली: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का संघर्ष लगातार जारी है. बुधवार को भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि मुंबई के जीतने के बाद टीम की स्थिति में कुछ खास असर नहीं पड़ता लेकिन ये मैच टीम की साख बचाने के लिए जरूरी था, जिसे बचाने में टीम असफल रही. अब इसी बीच टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी विवादों में घिर गए हैं.
KKR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पर IPL आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा, जिसके बाद उन पर जुर्माना भी लगाया गया. मैच के दौरान उनकी नाराज़गी कैमरे में कैद हुई और इसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया.
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को केकेआर के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद IPL की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हार्दिक पांड्या ने आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उनकी मैच फीस के 10 प्रतिशत में कटौती होगी और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया.
STORY | Pandya fined 10% of match fee, handed one demerit point for knocking bails off
Mumbai Indians captain Hardik Pandya has been fined 10 per cent of his match fee and handed one demerit point for abuse of cricket equipment after he forcefully knocked the bails of the wicket… pic.twitter.com/wQMMSvzZ9U— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026Also Read
यह घटना कोलकाता की पारी के 10वें ओवर में हुई. हार्दिक गेंदबाजी के लिए रन-अप पर लौट रहे थे, तभी उन्होंने गुस्से में विकेट की बेल्स को जोर से मारकर गिरा दिया. IPL अधिकारियों ने इसे खेल उपकरणों के गलत इस्तेमाल की श्रेणी में माना है. आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत यह नियमों का उल्लंघन माना जाता है.
मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी में लगभग 15 से 20 रन पीछे रह गई. उन्होंने कहा कि अगर शुरुआती विकेट जल्दी नहीं गिरते और कुछ साझेदारियां बन जातीं, तो मुंबई बेहतर स्थिति में होती. हार्दिक ने यह भी माना कि इस सीजन में टीम की फील्डिंग बेहद निराशाजनक रही है.
उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिए छोटे-छोटे मौकों को भुनाना जरूरी होता है, लेकिन मुंबई ने पूरे सीजन में कई आसान कैच छोड़े हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.