नई दिल्ली: BCCI ने 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. लंब अरसे के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशन लेवल पर खेलते हुए नजर आएंगे.
हालांकि इसी बीच किंग कोहली के फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है. आईपीएल के दौरान विराट कोहली को लेकर एक रिपोर्ट्स आ रही है कि वह आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. भारतीय टीम को आने वाले समय में श्रीलंका दौरा करना है जिसमें कोहली खेलते दिख सकते हैं.
दरअसल BCCI के करीबी सूत्र ने बताया कि इस बात की अब भी प्रबल संभावना है कि विराट कोहली भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे. सिस्टम के भीतर कई लोगों का मानना है कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट को इस समय एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है, जो लंबे फॉर्मेट के लिए पूरे जोश और जुनून के साथ टेस्ट प्रारूप में खेले. हालांकि इस बात की अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
हालाँकि, इस संभावित वापसी के रास्ते में अभी भी एक बड़ी अड़चन बनी हुई है. अगर वह स्थिति सुलझ जाती है, तो विराट कोहली को एक बार फिर ‘व्हाइट्स’ (टेस्ट जर्सी) में देखने की संभावनाएं काफी बढ़ सकती हैं.
🚨“VIRAT KOHLI COULD RETURN TO TEST CRICKET FROM THE SRI LANKA TOUR”🚨
Sources close to BCCI there is still a strong possibility of Virat Kohli making a comeback to Test cricket in the near future. Several people within the system reportedly feel that Indian Test cricket… pic.twitter.com/WcNBeI4KLY
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) May 20, 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से विराट कोहली ने लाल गेंद क्रिकेट को अलविदा कहा है तब से टीम में नंबर तीन की पोजिशन समस्या का विषय बन गई है. कोच और कप्तान ने अलग-अलग खिलाड़ियों जैसे देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, साई सुदर्शन को मौका देकर देख लिया लेकिन कोई भी उस पोजिशन पर फिट नहीं हो रहा.
तो अगर कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हैं तो टीम की इस समस्या का समाधान हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया था.
अब अगर रनमशीन के टेस्ट क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 210 पारियों में उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 254* रन रहा है. कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं.