IPL 2026 का लीग स्टेज अब अपने अंत पर है. आज गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी. इस मैच के परिणाम पर दोनों टीमों का भविष्य तय होगा क्योंकि चेन्नई के लिए यह प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद है. इस मैच को टीम को 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की रेस में पहुंचने के लिए बनी रहेगी.
वहीं अगर गुजरात टाइटंस ये मुकाबला जीतती है तो टीम शीर्ष 2 अपने में लीग स्टेज का अंत करेगी. बता दें जीटी पहले ही 16 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई प्लेऑफ में बनी रहती है या जीटी टॉप में पहुंचेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं फैंस इस मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.
GT vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
GT vs CSK IPL 2026 में 21 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
GT vs CSK के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
GT vs CSK के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
GT vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
GT vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
GT: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार। राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव।
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, डियान फॉरेस्टर, जैक फॉल्क्स, अंशुल कंबोज, मैकनील नोरोन्हा, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील होसेन, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, कुलदीप यादव