menu-icon
India Daily

'जोरू का गुलाम...!' एक तरफ सॉफ्ट टॉय तो दूसरी तरफ GF का हाथ, एयरपोर्ट पर दिखा अर्शदीप का प्यारा अंदाज

पंजाब किंग्स और भारतीय टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह अक्सर अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ नजर आते हैं. दोनो एक बार फिर से एयरपोर्ट पर नजर आए हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'जोरू का गुलाम...!' एक तरफ सॉफ्ट टॉय तो दूसरी तरफ GF का हाथ, एयरपोर्ट पर दिखा अर्शदीप का प्यारा अंदाज
Courtesy: X (@rushiii_12)

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और भारतीय टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह अक्सर अपनी सोशल मीडिया  इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ नजर आते हैं. इन तस्वीरों के वायरल होने के  बाद कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है. हाल ही में एक और घटना में, उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद अब इंटरनेट पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स इसे क्यूट मूमेंट बता रहे हैं.

कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में उनके हाथ में एक सॉफ्ट टॉय देखा गया और दूसरे हाथ से उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ा हुआ था. कई लोग इसे देखकर अर्शदीप को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें एक आदर्श बॉयफ्रेंड मरेरियल बता रहे हैं. 

जोरू का गुलाम......

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को देका जा रहा है. खबरों के मुताबिक अर्शदीप सिंह एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे, हालांकि वीडियो की सही जगह और तारीख का अभी पता नहीं चल पाया है. वीडियो के सामने आते ही एक सोशल मीडिया यूजर ने एक बॉलीवुड फिल्म के गाने 'जोरू का गुलाम' के साथ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

अर्शदीप हैं ग्रीन फ्लैग बॉयफ्रेंड

एक अन्य वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि समरीन एयरपोर्ट से बाहर आते समय एक डिब्बा गिरा देती है और अर्शदीप तुरंत झुककर उसे उठा लेता है. कई यूजर्स इसे ग्रीन फ्लैग बता रहे हैं, वहीं कई अन्य लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं.

कुछ ऐसा रहा IPL 2026 में अर्शदीप का प्रदर्शन

IPL 2026 अर्शदीप सिंह के लिए कुछ खास नहीं गया है. अर्शदीप ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने करीब 9 की इकॉनमी से महज 14 विकेट ही अपने नाम किए हैं. वहीं इस दौरान उन्होंने 489 रन खर्च किए हैं.

Topics