IPL 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. जल्द ही लीग स्टेज खत्म हो जाएगा जिसके बाद जल्द ही लीग अपने अगले पड़ाव में प्रवेश कर लेगी. इसी कड़ी में आज टूर्नामेंट का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेली गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
शुभमन गिल की सेना पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. हालांकि जीटी की कोशिश रहेगी कि वह शीर्ष में अपनी जगह पक्की कर सकते ताकि टीम को फाइनल में पहुंचे के दो मौके मिल सके. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले को जीतकर 2 अतिरिक्त अंक अर्जित करना चाहेगी ताकि वह प्लेऑफ की रेस में बने रहे.
हालांकि उसके बाद भी सीएसके को दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा. तो ऐसे में यह मुकाबला बेहद अहम हो जाता है. इस अहम मैच में अहमदाबाद की पिच भी मुख्य भूमिका अदा करेगी. तो आईए जानते हैं इस मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और अहमदाबाद का मौसम क्या असर डालेगी.
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमें के बीच अब तक कुल 09 मैच खेले गए हैं जिनमें जीटी ने 5 में बाजी मारी है तो वहीं चेन्नई ने 4 मैच अपने नाम किए हैं. अब आज के मैच में चेन्नई इस आंकड़े को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बता दें इस सीजन इससे पहले भी दोनों टीमें आपस में भिड़ चुकी हैं जिसमें जीटी ने बाजी मारी थी.
टूर्नामेंट की शुरुआत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिचें शानदार रहीं और बल्लेबाजों ने जमकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, हाल के मैचों में स्कोर में काफी गिरावट आई है। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 162 है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अहमदाबाद में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. शाम को तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा और ह्यूमिडिटी औसतन 30 प्रतिशत रहेने की संभावना है.
GT संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया
CSK संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा