menu-icon
India Daily

रोहित की फिटनेस पर बड़ा सवाल, BCCI ने पकड़ा सिर! World Cup 2027 खेलने का सपना रह जाएगा अधूरा?

भारतीय पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस BCCI की सिर दर्द बनी हुई है. भले ही बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित का नाम स्क्वाड में शामिल किया है लेकिन अभी भी दिग्गज की फिटनेस पर संशय बना हुआ है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
रोहित की फिटनेस पर बड़ा सवाल, BCCI ने पकड़ा सिर! World Cup 2027 खेलने का सपना रह जाएगा अधूरा?
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: BCCI ने 19 मई को अगले महीने होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. इस स्क्वाड में भारत के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम है हालांकि अभी उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है क्योंकि उनकी फिटनेस अभी भी बोर्ड के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

बीसीसीआई के मन में सवाल है कि क्या रोहित 50 ओवर तक क्रीज पर टिक पाएंगे या नहीं क्योंकि वह IPL 2026 में बतौर इंपैक्ट प्लेयर उतर रहे हैं. ऐसे में रोहित फिल्डिंग कर पाएंगे या नहीं यह सवाल के घेरे में हैं. 

रोहित की फिटनेस पर उठ रहे सवाल

39 वर्षीय रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर BCCI पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है, इसलिए उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह IPL 2026 सीजन के एक बड़े हिस्से में नहीं खेल पाए थे, और प्लेइंग इलेवन में वापसी के बाद भी उन्होंने फील्डिंग का पर्याप्त अभ्यास नहीं किया है. 

कल शाम केकेआर के खिलाफ मैच में रोहित को एक बार फिर सब्स्टीट्यूट किया गया और उनकी जगह अल्लाह गजनफर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा गया. इसलिए, BCCI को यह पक्का नहीं है कि रोहित वनडे में खेलना जारी रख पाएंगे या नहीं, जहां मुंबई में जन्मे इस खिलाड़ी को 50 ओवर तक क्रीज पर रहना होता है . टीम मैनेजमेंट ने उनके वजन में कमी को ध्यान में रखा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह 50 ओवर तक क्रीज पर टिक पाएंगे और फिर काफी देर तक बल्लेबाजी कर पाएंगे.

50 ओवर फिल्डिंग पर सवाल

बीसीसीआई के एक गुप्त सूत्र ने बताया कि, 'रोहित उन तीन हफ्तों तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में नहीं आए . उनका शरीर दुबला हो गया है, लेकिन इस बात को लेकर चिंता है कि क्या उनका शरीर उच्च प्रदर्शन वाले खेल का भार सहन कर पाएगा . उन्हें 50 ओवर तक फील्डिंग करनी होती है . वनडे क्रिकेट में आईपीएल की तरह इम्पैक्ट प्लेयर का विकल्प नहीं होता . जब आप 40 के इतने करीब होते हैं, तो शरीर को ठीक होने में समय लगता है.'

2027 विश्व कप पर नजर 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल ODI World Cup 2027 खेला जाना है जिसका रोडमैप बीसीसीआई अभी से ही तैयार कर रही है. जिसके लिए बोर्ड हर खिलाड़ी की फिटनेस और प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए है. 

गौरतलब है कि अगले साल जब वनडे विश्व कप खेला जाएगा, तब रोहित लगभग 41 वर्ष के हो जाएंगे और बीसीसीआई भी इस बात को ध्यान में रख रही है .