IPL 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल से पहले गुजरात ने एक शातिर दांव खेल दिया. कल का मुकाबला अहमदाबाद की 'पिच नंबर 6' पर खेला जाएग. ये वही पिच है, जहां पर गुजरात ने आरसीबी पर लीग स्टेज में जीत दर्ज की थी. गुजरात के पास पहले से ही होम ग्राउंड का अनफेयर एडवांटेज है. अब पिच में भी ऐसा बदलाव, लोगों के गले से नहीं उतर रहा.
दोनों ही टीमों को इस विकेट के मिजाज, उछाल और टर्न का भली-भांति अंदाजा है. ऐसे में फाइनल में टॉस की भूमिका और भी अहम हो जाएगी और फैंस को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.
IPL Final will be played on Pitch No.6.
- The same pitch which was used in the last match of GT Vs RCB at league stages. pic.twitter.com/g0cMhnGRDj— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 30, 2026Also Read
- GT vs RCB Final: RCB का 'बैक-टू-बैक' खिताबी सपना या गुजरात का पलटवार... अहमदाबाद की जंग में कौन किस पर भारी?
- GT vs RCB FINAL: कब, कहां और कैसे देखें खिताबी महामुकाबला? क्लोजिंग सेरेमनी से लेकर वेन्यू तक, यहां जानें A to Z डिटेल
- GT VS RCB FINAL: 2016 में रुलाया, 2025 में जिताया... अब 2026 के फाइनल में क्या करेंगे 'किंग' कोहली? आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
पिच धीमी रहती है या बाद के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलती है, तो टॉस की अहमियत काफी बढ़ जाएगी. फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में सही फैसला टीम को शुरुआती बढ़त दिला सकता है. टॉस का परिणाम मैच की रणनीति तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है.
आरसीबी और गुजरात दोनों इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में रही हैं. एक तरफ आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी है, तो दूसरी तरफ गुजरात का संतुलित खेल और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, कृणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा.
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधू, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा.