IPL 2026 में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. एक तरफ मौजूदा चैंपियन आरसीबी है, जो लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का सपना देख रही है. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस है, जिन्होंने सीजन में टॉप 3 बैटिंग को अपना अस्त्र बनाया और फाइनल तक का सफर तय किया है. दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है.
इस सीजन आरसीबी ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई मुकाबलों का रुख बदला है. टीम ने लगातार बड़े स्कोर खड़े किए. फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर जैसे बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को हमेशा बचाया है. वहीं विराट और रजत ने अपनी बैटिंग से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम इस समय टूर्नामेंट का सबसे खतरनाक लाइन-अप है.
गेंदबाजी ने भी पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है. भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से लगातार विकेट निकालकर कैप के लिए दावेदारी बनाई रखी है. उनके साथ जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और कृणाल पंड्या ने अहम मौकों पर प्रभाव छोड़ा. पावरप्ले और डेथ ओवरों में आरसीबी के गेंदबाजों ने रन रोकने के साथ-साथ विकेट भी हासिल किए हैं.
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के इर्द-गिर्द घूमती रही है. गिल और सुदर्शन ने पूरे सीजन कई बड़ी साझेदारियां की हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दी है. क्वालिफायर-2 में भी दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के खिलाफ मैच का रुख बदल दिया था.
गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उसका गेंदबाजी आक्रमण माना जा रहा है. कागिसो रबाडा इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, राशिद खान, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज टीम को संतुलन देते हैं. फाइनल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का नजर आ रहा है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, कृणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा.
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधू, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा.