menu-icon
India Daily

दिग्गज स्पिनर की सड़क दुर्घटना में मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Clyde Butts died: वेस्टइंडीड क्रिकेट बोर्ड के चेयरमेन रह चुके दिग्गज ऑफ स्पिनर क्लाइड बट्स का कार सड़क हादसे में निधन हो गया है. वह 66 साल के थे.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
दिग्गज स्पिनर की सड़क दुर्घटना में मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Clyde Butts died: वेस्टइंडीड क्रिकेट बोर्ड के चेयरमेन रह चुके दिग्गज ऑफ स्पिनर क्लाइड बट्स का कार सड़क हादसे में निधन हो गया है. वह 66 साल के थे. उनकी मौत की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. वेस्टइंडीज क्रिकेट ने ट्विटर पर उनकी मौत की पुष्टि की है. 

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने ट्वीट में लिखा 'गुयाना के पूर्व कप्तान और वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर क्लाइड बट्स का आज शाम निधन हो गया है. हम उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति सच्ची संवेदना व्यक्त करते है.  भगवान उसकी आत्मा को शांति दें.'

क्लाइड बट्स का क्रिकेट करियर

क्लाइड बट्स ने साल 1985 में वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने आखिरी मुकाबला 1988 में भारत के खिलाफ खेला. कुल 7 टेस्ट मैचों में उन्होंने 10 शिकार किए हैं.

लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास करियर

फर्स्ट क्लास के 87 मैचों में उन्होंने 348 विकेट निकाले थे. लिस्ट ए के 32 मैचों में इस खिलाड़ी के नाम 32 विकेट हैं.