नई दिल्ली: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स WPL फाइनल स्टेज में हैं. ये आज के टाइटल मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं. यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. बता दें कि दो सीजन पहले, इन्हीं टीमों ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए मुकाबला किया था. इनकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकेगी, यहां जानते हैं.
सबसे पहले ये जानते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स WPL 2026 फाइनल कब है. WPL 2026 फाइनल आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. यह मैच वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि टॉस शाम 7 बजे पर होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स WPL 2026 फाइनल का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके साथ ही JioHotstar प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी. आप हमारी वेबसाइट theIndiadaily.com पर भी IND U19 vs AFG U19 मैच की लाइव स्कोरकार्ड और कमेंट्री पढ़ सकते हैं. यहां आपको मैच का हर अपडेट मिलेगा.
Hey @CricCrazyJohns , Who's Winning it tonight, DC 💙or RCB❤️ ?
Whom You supporting 😄 ?#WPLFinal #DCvRCB pic.twitter.com/6Ty8ziVmzB
— Dhohar 🦁 (@dhohar_07) February 5, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, सायली सतघरे (एलिसे पेरी की जगह), श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्यूषा कुमार, डी. हेमलता.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिज़ान कैप, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनले हेनरी, श्री चरानी, स्नेह राणा, लिज़ेल ली, प्रगति सिंह (दीया यादव की जगह), तानिया भाटिया, एडला स्रुजना (ममता मडीवाला की जगह), नंदिनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.
स्मृति मंधाना आरसीबी और जेमिमा रोड्रिगेज की डिसी की बात की जाए तो दोनों ही टीमें इस लीग में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं. जहां एक आरसीबी ने साल 2024 में टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था वहीं डिसी कई बार उपविजेता रह चुकी है. इससे पहले भी दोनो टीमें साल 2024 WPL के फाइनल मुकाबले में एक दूसरे के आमने सामने थी जिसमें स्मृति सेना बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार WPL सीजन में दोनों टीमें नौ बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, जिसमें 2024 का फाइनल भी शामिल है. इन नौ मैच में से 6 मैच में दिल्ली ने बाजी मारी है जबकि आरसीबी को केवल तीन मुकाबलों में ही सफलता मिली है. अगर आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो टूर्नामेंट में दिल्ली का पलड़ा भारी दिखा दे रहा है.