Shahrukh Khan: पठान और जवान जैसी बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देकर शाहरुख खान एक बार फिर से सिनेमाई परदे पर छाए हुए हैं. इस महीने उनकी एक और मच अवेटेड फिल्म डंकी रिलीज होने जा रही है. शाहरुख की बेटी सुहाना भी अपने सुपरस्टार पिता को फॉलो करती हुई इस ग्लैमरस बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी हैं.
'The Archies' से सुहाना ने किया डेब्यू
उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'The Archies' से अपना डेब्यू किया है. उनकी इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, वहीं फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग को जमकर सराहा जा रहा है.इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना के एक्ट्रेस बनने और उनके लिए एक एक्टिंग बुक लिखने की बात की थी.
मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी अनुष्का और श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस बने- शाहरुख
द अनुपम खेर शो में शाहरुख ने कहा था कि उनकी बेटी सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने जीवन में महिलाओं से घिरे रहे और वह इंडस्ट्री की महिला को-स्टार्स के प्रति जबरदस्त सम्मान की भावना रखते हैं. किंग खान ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और अनुष्का शर्मा के साथ काम करने के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा और वह चाहते हैं कि उनकी बेटी उन्ही जैसी हीरोइन बने.
बेटी के लिए किताब लिखना चाहते हैं शाहरुख
उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक्टिंग पर एक किताब भी लिखने की इच्छा व्यक्त की जिसका शीर्षक उन्होंने 'सुहाना, ऑन एक्टिंग... फ्रॉम पापा' बताया. शाहरुख ने कहा कि अगर उनकी बेटी एक्टिंग में करियर बनाती है तो उन्हें बेहद खुशी होगी. सुहाना की फिल्म द आर्चीज 7 दिसंबर को नेटफ्लिकस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में उनके साथ अगस्त्य नंदा और ख़ुशी कपूर भी दिखाई देंगे.