नई दिल्ली: Realme P4 Power 5G को कुछ ही दिन पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है. इस फोन की सेल आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो चुकी है. नया और लेटेस्ट फोन खरीदना है तो यहां हम आपको इसके बारे में सभी डिटेल्स बता रहे हैं. सबसे पहले जानते हैं Realme P4 Power 5G की भारत में कीमत.
Realme P4 Power 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज भी दी जाती है. इसकी कीमत 27,999 रुपये है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट यानी 12 जीबी रैम- 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है.
इसके साथ ही 21,600 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा. इस फोन को 2,167 रुपये की शुरुआती EMI पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन को ट्रांससिल्वयर, ट्रांसऑरेंज और ट्रांसब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. कुछ कार्ड्स पर 5% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
ड्यूल सिम पर काम करने वाला यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है. इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्प्ले मौजूद है. 144 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. डस्ट और वॉटर से बचाने के लिए तीन रेटिंग मौजूद हैं, जिसमें IP66 + IP68 + IP69 शामिल हैं.
यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में दमदार बैटरी दी गई है, जो 10001 एमएएच की है. यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इस फोन में दो कैमरा दिए गए हैं. पहला लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 सेंसर है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है. फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है. डिजाइन के मामले में ये फोन काफी अच्छा है. अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह ऑप्शन आपको पसंद आ सकता है.