menu-icon
India Daily

अर्शदीप सिंह ने बिना पूछे बनाया तिलक वर्मा का वीडियो, जानें क्या हुआ ऐसा कि पेसर को चारों तरफ से मिल रही लानत!

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो के लिए अर्शदीप ट्रोल भी किया जा रहा है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
अर्शदीप सिंह ने बिना पूछे बनाया तिलक वर्मा का वीडियो, जानें क्या हुआ ऐसा कि पेसर को चारों तरफ से मिल रही लानत!
Courtesy: X (@mufaddal_vohra)

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों का अलग प्रेम है. वहीं क्रिकेटर यहां के लोगों के लिए रोल मोडल होते हैं. आम जनता उन क्रिकेटरों को देखकर काफी इंस्पायर भी होता है. सोशल मीडिया के जमाने में क्रिकेटर्स भी अपने फैंस को खुद से जोड़े रखने के लिए काफी रील्स बनाते हैं और पोस्ट भी शेयर करते हैं. ऐसे क्रिकटेरों में एक नाम अर्शदीप का भी शामिल है.

अर्शदीप अक्सर रील्स बनाते रहते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद भी आता है. हालांकि अभी उनका एक ऐसा रील वायरल हो रहा है, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. हंसने और हंसाने वाले अर्शदीप पर लोगों का गुस्सा तब भड़क गया जब उन्होंने अपने ही टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा का मजाक बना दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अर्शदीप तिलक वर्मा के लुक्स का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं. जिसपर तिलक के फैंस का गुस्सा भड़क गया, वहीं अर्शदीप के भी फैंस ने उनके इस हरकत पर नाराजगी जताई है. हालांकि अर्शदीप के इस वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि उनका यह हरकत तिलक को बिल्कुल पसंद नहीं आताहै और वह बिना परमिशन वीडियो भी बनाने से मना कर देते हैं. हालांकि इसके बाद अर्शदीप वीडियो बनाना जारी रखते हैं. जिसके बाद तिलक के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आता है. 

पहले भी अर्शदीप हो चुके हैं ट्रोल

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अर्शदीप ने अपने साथियों के लुक का मजाक बनाया हो. इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने साईं सुदर्शन के साथ भी ऐसा ही मजाक किया. उस समय भी अर्शदीप को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि कई बार अर्शदीप के मजाकिया अंदाज की वजह से लोग इसे ज्यादा सिरीयस नहीं लेते हैं, लेकिन कई बार फैंस को ये बातें पसंद नहीं आती, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल कर दिया जाता है. यह वीडियो तब का जब भारत-साउथ अफ्रीका के वॉर्म-अप मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा था.