कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल मंगलवार को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेगा. मुक्केबाजी में पांच भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे. आज भारत के खाते में कम से कम पांच पदक तो जरूर आएंगे फिर वो चाहे ब्रॉन्च मेडल ही क्यों न हो, क्योंकि आज पांच मेडल के मुकाबले खेले जाएंगे.
वहीं, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में भी भारत को पदक की उम्मीद है. ट्रैक पर गुलवीर सिंह 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे, जबकि पूजा सिंह महिला ऊंची कूद में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. बता दें भारत अभी तक कुल 10 मेडल्स जीत चुका है जिनमें 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्च मेडल शामिल है.
भारतीय मुक्केबाजी दल के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहने वाला है. प्रीति पवार, प्रिया घंघास, परवीन हुडा, जदुमणि सिंह और कपिल पोखरिया अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे. इनमें जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी पदक दौर में पहुंच जाएंगे. महिला 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार का सामना उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा. वहीं अन्य भारतीय मुक्केबाज भी अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे.
एथलेटिक्स में भारत की नजर गुलवीर सिंह पर होगी, जो पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगे. गुलवीर सिंह से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है. महिला ऊंची कूद फाइनल में पूजा सिंह भारत की चुनौती पेश करेंगी. वहीं वेटलिफ्टिंग में निरुपमा देवी सेराम और हरजिंदर कौर पदक मुकाबलों में उतरेंगी. दोनों खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर भारत की पदक संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगी.
तैराकी और पैरा-तैराकी
साजन प्रकाश पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट- दोपहर 3:26 बजे
श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट- दोपहर 4:41 बजे
कार्तिक बुडिगिना और अली इमाम पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट- शाम 4:57 बजे
कार्तिक बुडिगिना और अली इमान पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल- रात 11:37 बजे
साजन प्रकाश पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफ़ाइनल (अगर वे हीट राउंड से क्वालीफाई करते हैं) - 12:50 AM
श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में (अगर वे हीट से क्वालीफाई करते हैं) - सुबह 1:33 बजे
एथलेटिक्स
विशाल टीके और राजेश रमेश पुरुषों की 400 मीटर दौड़ - शाम 4:30 बजे
पूजा सिंह महिला ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट)- रात 11:35 बजे
गुलवीर सिंह पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट)- रात 12:55 बजे
वेटलिफ्टिंग
निरुपमा देवी सेराम महिला 63 किलोग्राम वर्ग के फाइनल (मेडल इवेंट)- शाम 6:30 बजे
महिलाओं के 69 किग्रा फाइनल में हरजिंदर कौर (मेडल इवेंट) - रात 11 बजे
बॉक्सिंग
प्रीति पवार vs निकोल क्लाइड (उत्तरी आयरलैंड) महिला 54 किलोग्राम वर्ग का क्वार्टर फाइनल- रात 10:30 बजे
प्रिया घंघास vs नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड) महिला 60 किलोग्राम वर्ग का क्वार्टर फाइनल- रात 11 बजे
परवीन हुडा vs साचा हिक्की (इंग्लैंड) महिला 65 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल- रात 11:30 बजे
जादुमानी सिंह vs म्वेंगो मवाले (जाम्बिया) पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग का क्वार्टर फाइनल- रात 12:15 बजे
कपिल पोखरिया vs रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड) पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग का क्वार्टरफाइनल- रात 1:30 बजे
बाउल्स और पैरा-बाउल्स
पुरुषों की पेयर स्पर्धा - सेक्शन बी, फर्स्ट राउंड- भारत (नवनीत सिंह और दिनेश कुमार) vs कुक आइलैंड्स (एपी पोइला और जेसन लिंडसे) - रात 10:20 बजे
महिला सिंगल सेक्शनल मैच - सेक्शन सी, राउंड 1- नयनमोनी सैकिया vs एमी विलियम्स (वेल्स) - सुबह 1:10 बजे