US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा कर बताया है कि इजराइल और लेबनान ने अपने संघर्ष-विराम को तीन और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. यह फैसला व्हाइट हाउस में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई अहम बातचीत के बाद लिया गया. ट्रंप ने बताया कि यह बैठक काफी अच्छी रही. इससे मौजूदा शांति समझौते को कुछ और समय तक जारी रखने में मदद मिली. इजराइल और लेबनान के बीच का संघर्ष-विराम नाजुक रहा है, और इस विस्तार का मकसद नई लड़ाई को रोकना है.
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी तब तक जारी रखेगा, जब तक ईरान कोई उचित शांति प्रस्ताव नहीं भेज देता. ईरान ने इजराइल-लेबनान संघर्ष-विराम के तीन हफ्तों के विस्तार को स्वीकार कर लिया है. हालांकि, उसने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता के अगले दौर में शामिल होगा या नहीं.
11:15:48 PM
ईरानी न्यूज एजेंसी तसनीम ने कहा है कि विदेश मंत्री अघारची अमेरिका के साथ कोई शांति वार्ता नहीं होने जा रही. तसनीम ने कहा अमेरिकी अधिकारी और अमेरिकी मीडिया भ्रामक खबरें फैला रहे हैं.
06:50:29 PM
अमेरिका से दूसरे दौर की न्यूक्लियर वार्ता के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज पाकिस्तान पहुंच सकते हैं.
02:23:45 PM
बांग्लादेश भीषण लू और बार-बार होने वाली बिजली कटौती का सामना कर रहा है. पश्चिम एशिया में संकट के कारण ईंधन की कमी से बिजली उत्पादन कम हो गया है. तापमान 40°C तक पहुँचने के कारण, अधिकारी कमी को नियंत्रित करने के लिए बिजली काट रहे हैं.
02:23:38 PM
जापान 1 मई से अपने जमा तेल का कुछ हिस्सा जारी करना शुरू करेगा. सरकार का कहना है कि इससे तेल की आपूर्ति को स्थिर रखने में मदद मिलेगी और वैश्विक ऊर्जा चिंताओं के दौरान बाजार पर दबाव कम होगा.
02:23:27 PM
ईरान शनिवार से तेहरान और मशहद के बीच फिर से उड़ानें शुरू करेगा. यह हाल की समस्याओं के बाद हवाई यात्रा को सामान्य स्थिति में लाने की चरण-दर-चरण योजना का एक हिस्सा है. देश ने 18 अप्रैल को अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से फिर से खोल दिया था.
01:13:15 PM
कूबा नाम का एक बड़ा तेल टैंकर, जिस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है, होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजर गया है. यह अब लारक द्वीप के पास लंगर डाले खड़ा है.
01:13:01 PM
इजरायली सेना ने बताया कि आज उत्तरी इजरायल की ओर कई रॉकेट दागे गए. इजरायली सेना ने तुरंत रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया और एक और लॉन्चर को नष्ट कर दिया, जो लोड था और दागने के लिए तैयार था.
01:12:46 PM
ईरान ने रूस और दूसरे मित्र देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए फीस देने से पूरी छूट दे दी है. ईरानी राजदूत ने कहा कि यह छूट अभी लागू है, लेकिन बाद में इसमें बदलाव हो सकता है.
11:42:40 AM
US राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सीजफायर की समय-सीमा को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने की घोषणा के महज कुछ ही घंटों बाद, इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान पर नए हवाई हमले किए. रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में टौलाइन और खिरबत सेल्म के आस-पास के इलाकों को निशाना बनाया गया था.
11:42:26 AM
ईरान ने US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि उसके नेतृत्व के भीतर गंभीर मतभेद मौजूद हैं. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि देश पूरी तरह से एकजुट है. उन्होंने ट्रंप की टिप्पणियों को झूठा प्रोपेगैंडा करार दिया.
11:42:20 AM
US सरकार, कताएब सय्यिद अल-शुहादा' (KSS) नाम के एक इराकी हथियारबंद ग्रुप के लीडर के बारे में कोई भी जानकारी देने पर $10 मिलियन तक का इनाम दे रही है. इस ग्रुप को ईरान का समर्थन हासिल है और अमेरिका ने इसे एक आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है.
10:02:52 AM
ईरानी सांसद महमूद नबावियान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ बनाने और परमाणु मुद्दे पर बातचीत की अनुमति देने को रणनीतिक गलती बताया है. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका का हौसला बढ़ा है और ईरान को ज्यादा मांगों का सामना करना पड़ रहा है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
10:02:30 AM
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में घायल हुए मोजतबा खामेनेई की वर्तमान हाल के बारे में पता चला है. ईरानी अधिकारियों ने उनके कंडीशन के बारे में बताया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
10:02:05 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि पारंपरिक हमलों से ईरान को काफी नुकसान पहुंच चुका है और अब समय ईरान के खिलाफ चल रहा है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
10:00:17 AM
अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपना तीसरा विमानवाहक पोत, USS जॉर्ज HW बुश भेजा है, जिससे वहाँ उसकी नौसैनिक ताकत बढ़ गई है.
10:00:07 AM
इजराइल ने कहा कि लेबनान के साथ युद्धविराम पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है. उसने चेतावनी दी कि अगर हिज्बुल्लाह ने फिर से रॉकेट दागे, तो वह जवाबी हमला करेगा.
09:59:57 AM
ट्रंप ने कहा कि हाल ही में हुए दो हफ्ते के युद्धविराम के दौरान ईरान ने शायद अपनी सैन्य ताकत थोड़ी-बहुत फिर से बना ली हो, लेकिन अमेरिका के पास अभी भी एक बड़ा फायदा है.
09:59:48 AM
ईरान ने शांति वार्ता रुकने के लिए अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को जिम्मेदार ठहराया. उसने कहा कि इजराइल की हरकतों के कारण अब होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना असंभव है.
09:59:26 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर से इजरायल और लेबनान में चल रहे संघर्ष पर एक बार फिर से विराम लगाने का ऐलान किया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
09:59:00 AM
ट्रंप ने अमेरिकियों को चेतावनी दी है कि वैश्विक तेल बाजारों में चल रही समस्याओं के कारण फ्यूल कीमतें कुछ समय तक ज्यादा रहेंगी.