menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Session LIVE Updates: 'विरोध तय करके आए हैं...' अमित शाह ने कसा विपक्षियों पर तंज

Parliament Session LIVE Updates: आज संसद का एक स्पेशल तीन-दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र के दौरान, सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा करेगी. इसमें महिला आरक्षण विधेयक और एक संविधान संशोधन विधेयक शामिल हैं. इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस हो रही है. विपक्षी दल महिला विधेयक और परिसीमन बिल को लेकर हंगामा कर रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
Parliament Session LIVE Updates: 'विरोध तय करके आए हैं...' अमित शाह ने कसा विपक्षियों पर तंज
Courtesy: Pinterest

Parliament Session LIVE Updates: आज संसद का एक स्पेशल तीन-दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र के दौरान, सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा करेगी. इसमें महिला आरक्षण विधेयक और एक संविधान संशोधन विधेयक शामिल हैं. इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस हो रही है. विपक्षी दल महिला विधेयक और परिसीमन बिल को लेकर हंगामा कर रहे हैं.

बता दें कि सरकार संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है. मुख्य योजना लोकसभा में सीटों की कुल संख्या को 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करना है. इनमें से 815 सीटें राज्यों के लिए और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए होंगी. यह बदलाव संसद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 2029 के आम चुनावों से होगी.

इसके साथ ही स्टालिन ने परिसीमन प्रोसेस के विरोध में 16 अप्रैल को पूरे राज्य में काले झंडे फहराकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि सीटों में वृद्धि निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और किसी भी क्षेत्र पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में बोलेंगे.

12:52:30 PM

17 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा मतदान

17 अप्रैल को शाम 4 बजे तीन महत्वपूर्ण विधेयकों संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 पर मतदान होगा.

12:45:41 PM

अहम बिलों पर 12 घंटे की बहस

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सदन अहम बिलों पर 12 घंटे की चर्चा करेगा. अगर सदस्य सहमत होते हैं, तो इसे और भी बढ़ाया जा सकता है. यहां तक कि 18 घंटे तक भी. इस लंबी बहस के चलते संसद आधी रात तक चलेगी.

12:42:15 PM

ये विरोध तय करके आए हैं- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी ये तीनों बिल एक साथ आने थे और सदन ने उनकी सहमति से पास किए आज सुबह वे विरोध करने का तय करके आए हैं इसलिए हर चीज में विरोध किए जा रहे हैं."

12:41:09 PM

महिला आरक्षण पर किसी विपक्ष को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन- रणजीत रंजन

कांग्रेस सांसद रणजीत रंजन ने कहा, "पूरा विपक्ष 2023 में ही महिला आरक्षण के समर्थन में था। महिला आरक्षण पर किसी विपक्ष को कोई आपत्ति नहीं है. हम चाह रहे थे कि 2024 में 543 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण मिले..."

12:34:15 PM

251 से ज्यादा 'हां' और 185 'नहीं... महिला आरक्षण और परिसीमन संविधान संशोधन विधेयक सदन में पेश

12:17:54 PM

लोकसभा में विधेयक को बहाल करने के लिए मतदान

12:06:56 PM

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

 

11:46:33 AM

राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

11:41:26 AM

विपक्षी इस बिल को पास नहीं होने देना चाहते- जगदम्बिका पाल

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा, "यह महिलाओं और देश के लिए ऐतिहासिक है... आज 33% का आरक्षण का बिल जिस तरह से पास हुआ, उसे 2029 से पहले लागू करने का निश्चय सरकार ने किया था."

11:33:44 AM

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने किया विरोध

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026 और डिलिमिटेशन बिल, 2026 को पेश करने का विरोध किया.

11:28:57 AM

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया 'संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2026'

11:24:45 AM

अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किए महिला आरक्षण संशोधन और परिसीमन विधेयक 

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन और परिसीमन विधेयक पेश किए.

11:22:46 AM

भारत की मातृशक्ति के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन- बांसुरी स्वराज

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा, "आज का दिन भारत की मातृशक्ति के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। विपक्ष के सभी साथियों को मैं आग्रह करती हूं, ये वजन पूर्ति का क्षण है."

11:15:31 AM

लोकसभा में 67 तो राज्यसभा में 21 वोट कम

संसद में आज यानी गुरुवार को तीन विधेयक पेश किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराना है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

11:04:22 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:04:01 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

11:03:33 AM

लोकसभा और राज्यसभा में किन बिलों पर होगी चर्चा?

11:02:28 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का किया स्वागत

11:01:22 AM

विपक्षी दलों के नेताओं ने की संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद परिसर में बैठक

11:00:40 AM

महिला आरक्षण के समर्थन में हैं हम- इमरान मसूद

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "हम पहले दिन से महिला आरक्षण के समर्थन में हैं. पिछली बार भी कांग्रेस ने समर्थन किया था. सवाल इनकी मंशा पर है. चुपके से ये परिसीमन लेकर आना चाहते हैं.

10:59:47 AM

महिलाओं की सत्ता में भागीदारी- राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा, "...पिछले 200 साल का राजनीतिक इतिहास हम निकालें तो यह पहला अवसर होगा जब महिलाओं को लेकर इतना बड़ा फैसला हमारा देश लेने जा रहा है. महिलाओं की सत्ता में भागीदारी और वो भी कम से कम 33%, ये सुनिश्चित करने का अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारित कराया है."

10:58:49 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज दोपहर करीब 3 बजे सदन को संबोधित करने की उम्मीद

10:58:14 AM

विपक्षी पार्टियां इस बिल का समर्थन करती हैं- महुआ माजी

महिला आरक्षण बिल पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "हम सभी विपक्षी पार्टियां इस बिल का समर्थन करती हैं. ये एक ऐतिहासिक दिन है लेकिन समय को लेकर विपक्षी सांसदों के बीच सवाल है."

10:57:06 AM

देश की नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक पल- संध्या रे

नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर भाजपा सांसद संध्या रे ने कहा, "...मैं प्रधानमंत्री को देश की मातृ शक्ति, सभी माताओं और बहनों की ओर से धन्यवाद करती हूं... देश की नारी शक्ति के लिए आज का यह पल ऐतिहासिक है..."

10:56:06 AM

इतिहास बनने जा रहा है- शायना एनसी

शिवसेना नेता शायना एनसी ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा, "आज इतिहास बनने जा रहा है. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहते हैं, क्योंकि एक पुरुष ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया."

10:55:11 AM

परिसीमन विधेयक राष्ट्र-विरोधी है- DMK सांसद टी.आर. बालू

10:54:12 AM

हर पार्टी अपना-अपना पक्ष रखेगी- किरेन रिजिजू

नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "...हम लोगों ने पूरी तैयारी की है. आज बहुत अच्छी बहस होगी। मेरा विश्वास है कि हर पार्टी अपना-अपना पक्ष रखेगी."

10:52:58 AM

महिलाओं के सब्र की सीमा टूट रही है- गिरिराज सिंह

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि जब से सदन में आएंगे तो महिलाओं के प्रति उनमें संवेदना जगेगी और जो महिलाओं में सालों से इंतजार है अब उनके सब्र की सीमा टूट रही है। इसे सब मिलकर पास करेंगे..."

10:51:53 AM

सरकार की नीयत में खोट है- राजीव राय

समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "महिला आरक्षण बिल 2023 में जिस प्रकार से पास हुआ था हम उसे वैसे ही चाहते हैं। वह बिल सर्वसम्मत से पास हुआ था और उसमें संशोधन लाना दिखाता है कि सरकार की नीयत में खोट है..."

10:50:46 AM

हम इस जल्दबाजी के खिलाफ हैं- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "ये खूफिया लोगों की गुप्त योजना है। हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जिस जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है हम उसके खिलाफ हैं."

10:49:41 AM

बिल की आड़ में राजनीतिक खेल- संजय राउत

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "...कल विपक्षी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष(राज्यसभा) मल्लिकार्जुन खरगे के निवास स्थान पर आयोजित हुई, उसमें राहुल गांधी भी उपस्थित थे..."

10:47:39 AM

यह कदम जल्दबाजी में उठाया जा रहा है- SP सांसद बाबू सिंह कुशवाहा

समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण कानून को जल्दबाजी में लागू कर रही है. उन्होंने कहा कि इसे 2021 की जनगणना के बाद ही किया जाना चाहिए था.

10:47:09 AM

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला बिल को परिसीमन से जोड़ा जा रहा है: के. कविता

10:44:17 AM

PM मोदी ने की महिला आरक्षण कानून की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है. आज लोकसभा में महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी. सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करना चाहती है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

10:42:24 AM

परिसीमन बिल पर कांग्रेस के मनीष तिवारी का क्या है कहना?

10:41:36 AM

परिसीमन बिल के पीछे सरकार की नीयत खराब है: राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने प्रस्तावित परिसीमन बिल की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इसके पीछे सरकार की नीयत खराब है. उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण बिल बिना किसी विरोध के पास हो गया था, लेकिन अब वे इसे परिसीमन से जोड़ रहे हैं.

10:40:30 AM

कनिमोझी ने तीन सरकारी बिलों का विरोध करने के लिए दिया नोटिस 

DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा में तीन सरकारी बिलों का विरोध करते हुए एक नोटिस सौंपा है. इनमें संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026, और परिसीमन बिल 2026 शामिल हैं.

10:39:49 AM

स्टालिन ने जलाई प्रस्तावित परिसीमन बिल की कॉपी 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार सुबह प्रस्तावित परिसीमन बिल की एक कॉपी जला दी. उन्होंने इस बिल के खिलाफ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए एक काला झंडा भी लहराया. इस बिल का मकसद 2011 की जनगणना के आधार पर चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं फिर से तय करना है.