अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जंग के कारण पूरी दुनिया प्रभावित है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावित होने की वजह से दुनिया भर में ट्रांसपोर्टेशन की समस्या हो रही है. हालांकि पाकिस्तान की मध्यस्थता से इस जंग को शांत कराने की कोशिश की जा रही है. लेकिन दूसरी ओर चीन और रूस ईरान को अपना समर्थन देकर स्थिति को जटिल बनाने का काम कर रहे हैं.
पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की गई लेकिन सफल नहीं हो पाया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों देश एनरिच्ड यूरेनियम की बात पर सहमत नहीं हुए, जिसके कारण बात नहीं बन पाई. अमेरिका का कहना था कि यूरेनियम पर 20 सालों के लिए रोक लगे, वहीं ईरान केवल 5 साल के लिए मान रहा था.
इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत कर मदद का भरोसा दिलाया है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद कम होती जा रही है. इस विषय को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.