menu-icon
India Daily

Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमत में बड़ी कटौती, इतने में मिलेगा फोन

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सीरीज पर हुई कटौती के बारे में बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमत में बड़ी कटौती, इतने में मिलेगा फोन
Courtesy: Samsung

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में अपनी Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं. Flipkart और Amazon से अब इन्हें कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. Galaxy S25 (128GB) की बात करें तो इसे अब 56,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, इसके 256GB वर्जन को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. Galaxy S25 FE (128GB) की कीमत 44,999 रुपये हो गई है. वहीं, Galaxy S25 Ultra (12GB + 256GB) को 99,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.

कीमतों में यह कमी, नई सीरीज के लॉन्च होने के कुछ ही महीनों बाद आई है. नई सीरीज Galaxy S26 और S26 Ultra की बात करें तो इसे क्रमशः 87,999 रुपये और 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. S25 सीरीज की कीमतों में यह कटौती, पुराने स्टॉक को निकालने और नए मॉडलों के लिए जगह बनाने की एक रणनीति मानी जा रही है.

कीमतों में यह गिरावट क्यों जरूरी है?

Galaxy S25 सीरीज को पहले से ही बेहतरीन कैमरे, जबरदस्त परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी लाइफ वाली एक मजबूत फ्लैगशिप सीरीज माना जाता था. कीमत में गिरावट के साथ ये फोन अब मिड-प्रीमियम सेगमेंट में और भी आसानी से फिट हो जाते हैं. यह उन खरीदारों के लिए इन्हें एक आकर्षक विकल्प है, जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. 

खासतौर पर S25 Ultra को अब 1 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. इसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और प्रीमियम टाइटेनियम डिजाइन जैसे टॉप-क्लास हार्डवेयर दिए गए हैं. आमतौर पर नए वर्जन आने के कुछ महीनों बाद पुराने फ्लैगशिप मॉडलों की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है. Galaxy S25 सीरीज अब वैल्यू फॉर मनी कही जा सकती है. 

किन लोगों के लिए सही रहेगी ये सीरीज: 

अगर आप किसी हाई-एंड Samsung फोन पर अच्छी डील का इंतजार कर रहे थे, तो यह लेटेस्ट ऑफर देखने का सही समय हो सकता है. कीमतों में यह कटौती उन भारतीय खरीदारों के लिए अच्छी खबर है जो ज्यादा किफायती कीमतों पर दमदार और फीचर-रिच स्मार्टफोन की तलाश में हैं.