Parliament Monsoon Session Live Updates: भारतीय संसद में आज पेपर लीक रोकने वाले एक कड़े नए बिल पर बहस होगी. इस बिल का मकसद परीक्षा के पेपर लीक करने में शामिल लोगों को कड़ी सजा देना है. इसमें जुर्माना और कम से कम जेल की सजा बढ़ाई गई है और तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की योजना भी है. सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल' पेश किया. हालांकि, विपक्षी दलों ने जबरदस्त हंगामा किया.
उन्होंने पेपर लीक को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सरकार से सवाल पूछे. सरकार यह बिल छात्रों के हालिया बड़े विरोध-प्रदर्शनों की वजह से लाई है. इस बिल को प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुचित साधनों को रोकने और ईमानदार छात्रों के भविष्य की रक्षा करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
09:46:17 AM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और अन्य नेता NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन'… pic.twitter.com/9hY1iN5dR9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
09:45:33 AM
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य नेता NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/RnvF5RxNdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
09:45:40 AM
#WATCH दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/kG8NQxStBw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
09:41:58 AM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजीव रंजन (ललन) सिंह और अन्य नेता NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/RVHF2W2vQL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
09:36:18 AM
#WATCH दिल्ली: बागी TMC सांसद और NCPI नेता काकोली घोष, शताब्दी रॉय, सायनी घोष, भाजपा सांसद सुष्मिता देव और अन्य NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/pUbq6sra8r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
09:34:30 AM
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "10 बजे सर्वदलीय बैठक होगी. हमारी चर्चा होगी कि दोनों हाउस में हमारी क्या रणनीति होगी?"
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "10 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। हमारी चर्चा होगी कि दोनों हाउस में हमारी क्या रणनीति होगी? हम 11 बजे उसका अनुपालन करेंगे... सजा ज्यादा होगी लेकिन सवाल है कि क्या पेपर लीक रुकेगा... हम अपने जवानों पर लगी एक-एक लाठी का हिसाब लेंगे। हम… pic.twitter.com/HlphX4X6gn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
09:32:14 AM
आज NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक सुबह 9:30 बजे संसद लाइब्रेरी, नई दिल्ली में होगी. यह हर हफ्ते होने वाली बैठक है जिसमें बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है. इस बार काकोली घोष दास्तिदार की पार्टी NCPI को पहली बार बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. इसे राजनीतिक रूप से अहम कदम माना जा रहा है.
#WATCH दिल्ली: NDA संसदीय दल की आज होने वाली 'मंगल मिलन' बैठक पर बागी TMC सांसद और NCPI नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, "हां, मैं जा रही हूं। बैठक होने दीजिए, फिर हम बात करेंगे।" pic.twitter.com/Xyunz48YFD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
09:20:35 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक को संबोधित करेंगे. यह बैठक पेपर लीक पर सख्त बिल पर चर्चा से पहले हो रही है. इस बिल में दोषियों के लिए ज्यादा जुर्माना और सजा बढ़ाने की बात है. आज सुबह 9:30 बजे संसद लाइब्रेरी में यह बैठक होगी. पहली बार काकोली घोष दास्तिदार की पार्टी NCPI को भी इसमें बुलाया गया है.
09:19:49 AM
सरकार इस बिल को इसलिए ला रही है क्योंकि हाल में पेपर लीक को लेकर छात्रों ने बड़े स्तर पर विरोध किया. खासकर NEET परीक्षा लीक के बाद प्रदर्शन बढ़ गए थे. सरकार चाहती है कि सख्त कानून बनाकर ऐसी घटनाओं को रोका जाए.
09:15:45 AM
कल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह बिल पेश किया. इसमें ज्यादा जेल, भारी जुर्माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात है. लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण बिल पास नहीं हो सका.
09:14:44 AM
आज लोकसभा में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त बिल पर चर्चा होगी. इस बिल में दोषियों के लिए ज्यादा जुर्माना और सख्त सजा का प्रावधान है. सरकार इसका मकसद परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाना बता रही है.