menu-icon
India Daily

LIVE BRICS Summit 2026 Live: आज दिल्ली पहुंचेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी से होगी अहम मुलाकात

BRICS Summit 2026 Live: भारत में इस साल ब्रिक्स समिट हो रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता शामिल हो रहे हैं. रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन भारत आ चुके हैं. वहीं, आज दोपहर तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी दिल्ली पहुंच जाएंगे.

Shilpa Shrivastava
BRICS Summit 2026 Live: आज दिल्ली पहुंचेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी से होगी अहम मुलाकात
Courtesy: AI Generated

BRICS Summit 2026 Live: भारत में इस साल ब्रिक्स समिट हो रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता शामिल हो रहे हैं. रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन भारत आ चुके हैं. वहीं, आज दोपहर तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी दिल्ली पहुंच जाएंगे. उनके भारत दौरे को BRICS सम्मेलन के साथ-साथ भारत-चीन संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भारत पहुंचने के बाद शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक में भारत-चीन संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजर रहेगी. BRICS Summit 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए इंडिया डेली का यह लाइव ब्लॉग पढ़ें.

08:30:09 AM

हम यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहे हैं: पुतिन

08:29:28 AM

एंटोनियो गुटेरेस ने की UN के साथ भारत के करीबी सहयोग की तारीफ

08:28:47 AM

मुश्किल दौर में भारत की BRICS अध्यक्षता

भारत ऐसे समय BRICS की अध्यक्षता कर रहा है, जब दुनिया आर्थिक बदलाव, तकनीकी विकास, भू-राजनीतिक तनाव, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों की चुनौतियों से जूझ रही है. भारत का लक्ष्य BRICS देशों के बीच विकास, तकनीक, ऊर्जा और वित्तीय सहयोग बढ़ाना और संगठन के विस्तार को ठोस परिणामों में बदलना है.

08:28:43 AM

भारत में जुट रहे विश्व नेता

भारत में 18वें BRICS Summit 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्रपति और वरिष्ठ नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. इनमें फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और क्यूबा, थाईलैंड और बुरुंडी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

08:28:33 AM

BRICS क्यों है अहम?

BRICS समय के साथ दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक अहम मंच बन गया है. इसमें विकास, व्यापार, वित्त, तकनीक, ऊर्जा और देशों के बीच सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है. अभी BRICS में 11 देश शामिल हैं, जिनमें भारत, चीन, रूस, ब्राजील, ईरान और दक्षिण अफ्रीका प्रमुख सदस्य हैं.

07:08:55 AM

क्या है आज का शेड्यूल:

  • दोपहर करीब 12:30 बजे: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद दिल्ली पहुंचेंगे. उनके BRICS सम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है.

  • 2:35 बजे: BRICS सदस्य देशों के नेता ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने’ विषय पर बंद कमरे में बैठक करेंगे.

  • 4:25 बजे: सभी नेता भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा करेंगे, जहां नई तकनीक और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा.

  • 5:05 बजे: नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे. यहां आधिकारिक फैमिली फोटो के बाद संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम होगा.

  • 7:30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS में शामिल सभी नेताओं के सम्मान में गाला डिनर का आयोजन करेंगे.