ब्रिक्स विश्व की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बने इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है। यह संगठन ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की आवाज बुलंद करने और वैश्विक वित्तीय संस्थानों (जैसे आईएमएफ और विश्व बैंक) में सुधार की वकालत करता है। हालिया विस्तार के बाद इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया जैसे देश भी शामिल हो चुके हैं। भारत 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन की थीम "रिझिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी" (लचीलापन, नवाचार, सहयोग और निरंतरता) रखी गई है