अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ और भारतीय सेना को जरूरी सामान नहीं मिलने के दावों को लेकर देश की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया. भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो को भ्रामक और फर्जी बताया है. इनमें से एक वीडियो में चीनी वाहनों के भारतीय क्षेत्र में घुसने का दावा किया गया, जबकि दूसरे वीडियो में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों पर चीन के कब्जे की बात कही गई.
अब सेना ने इस वीडियो को लेकर स्पष्टिकरण जारी किया है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. रिजिजू ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है. वहीं, कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने वीडियो के एडिट होने के बावजूद उसमें कही गई बातों को सही बताया है.
बिहार कांग्रेस की प्रवक्ता ऋतु चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया थि. इस वीडियो में दावा किया गया था कि चीन के वाहन भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए हैं. भारतीय सेना ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा है कि वीडियो में दिख रहे चीनी कमर्शियल व्हीकल सिक्किम के नाथू ला दर्रे पर थे. यह भारत-चीन सीमा पर ऑथराइज्ड ट्रेड रूट है.
सेना ने कहा है कि नॉर्मल बिजनेस एक्टिविटीज को चीन की सैन्य घुसपैठ के रूप में पेश करना गलत है. इस स्पष्टीकरण के बाद वीडियो में किए गए दावे पर सवाल खड़े हो गए. चलिए जानते हैं दूसरी वीडियो में क्या था.
🚨 Coordinated Inauthentic Behaviour Exposed ❌ Social media accounts are circulating a video showing Chinese vehicles near the India-China border, falsely portraying it as an unauthorised entry of Chinese vehicles into Indian territory. The misleading caption further alleges that mainstream Indian media is deliberately concealing the incident. ✅ The original footage is of the JAC-branded Chinese commercial vehicles at Nathu La Pass in Sikkim, a designated India-China border trade point. ✅ The movement of commercial vehicles at an authorised border trade route is being misrepresented as evidence of a Chinese military intrusion. Trade at Nathu La operates under established bilateral agreements, designated trading facilities and regulated procedures. 📍 @GoI_MeitY: The following 12 handles have been identified as circulating the same content between 0826 hrs and 1256 hrs on 26 October 2026: @VarisRajput01, @RituChoudhryINC, @AsdhirDubey, @imharshchhikara, @SunilYadav990, @ANKITVERMA90648, @Ravipandey4AAP, @rastrijans19021, @Pradeep_JAAT_00, @fahad_4884_, @vikrampanchal68 and @MohitArjun1. ♻️ Disinformation Pattern: Chinese commercial vehicles + Omission of authorised border trade context + False narrative of unauthorised Chinese entry + Coordinated posting = Misleading India-China border security narrative. ⚠️ Always check the location, original footage and official context before sharing. #IndianArmy #NathuLa #Sikkim #IndiaChinaBorder #FactCheckIndia @adgpi @easterncomd @trishakticorps @PIBFactCheck @GoI_MeitY @SpokespersonMoD
— INDIAN ARMY FACT CHECK (@MythbusterXX) October 26, 2026
दूसरे वीडियो में स्पीयर कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया के हवाले से दावा किया गया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया है. साथ ही यह भी कहा कि भारतीय सेना को जरूरी सामान नहीं मिल रहा है. सेना ने साफ किया कि यह वीडियो डीपफेक यानी तकनीक की मदद से तैयार किया गया भ्रामक वीडियो है.
सेना के मुताबिक, इसकी ओरिजिनल फुटेज 27 अक्टूबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई प्रेस ब्रीफिंग का था. उस दौरान नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से घुसपैठ की कोशिशों पर बात हुई थी. अधिकारी ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के कब्जे या सेना को जरूरी सामान नहीं मिलने जैसी कोई बात नहीं कही थी.
🚨 Detect the Deepfake ❌ A digitally altered video is being circulated with fabricated remarks attributed to Lt Gen Girish Kalia, claiming that China has taken control of Asaphila, Longjou and Taksing Circle in Arunachal Pradesh and that the Indian Army has been denied essential supplies. The misleading video attempts to portray fabricated statements as a leaked admission by a senior Indian Army officer. ✅ The video uses #SyntheticGeneratedInformation to falsely attribute remarks to Lt Gen Girish Kalia. The original footage relates to a press briefing delivered by then GOC 28 Infantry Division, Maj Gen Girish Kalia, in Kupwara, Jammu & Kashmir, on 27 October 2023. He addressed infiltration attempts across the Line of Control, reporting 10 foiled attempts, the elimination of 27 terrorists and the recovery of warlike stores and narcotics. He made no such statements about Chinese control over Arunachal Pradesh or denial of supplies to the Indian Army. 📍 Original Statement 🔗: https://t.co/7vQf7VjJHd ♻️ Disinformation Pattern: Old military briefing + Digitally manipulated remarks + False attribution + Fabricated territorial claims = Misleading military disinformation. ⚠️ Verify the original speech before amplifying manipulated videos. #FactCheck #DetectTheDeepfake #IndianArmy #ArunachalPradesh #FakeNews @adgpi @easterncomd @Spearcorps @PIBFactCheck @GoI_MeitY @SpokespersonMoD
— INDIAN ARMY FACT CHECK (@MythbusterXX) October 25, 2026
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू ने कहा कि सेना की छवि खराब करने के लिए फर्जी AI वीडियो फैलाना गंभीर मामला है. उन्होंने कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की.
Congress Party must apologize to the nation for spreading fake AI video to tarnish the image of Indian Army. यह एक विश्वासघाती कृत्य है और हमारे दुश्मनों के घिनौने कामों के बराबर है. कांग्रेस पार्टी भारत के दुश्मनों का घटिया अभियान चला रही है. https://t.co/AXNSoPDCbH
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 26, 2026
इस पूरे विवाद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई जांचने की जरूरत को सामने रखा है. खासकर सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में बिना पुष्टि किए किसी वीडियो को साझा करने से गलत जानकारी फैल सकती है. भारतीय सेना ने दोनों वीडियो को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है. ऐसे में किसी भी दावे पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक जानकारी और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से उसकी पुष्टि करना जरूरी है.