menu-icon
India Daily

LIVE BRICS Summit 2026 Live Updates: समिट का आखिरी दिन, प्रधानमंत्री दिल्ली में करेंगे 4 द्विपक्षीय बैठकें

BRICS Summit 2026 Live Updates: BRICS समिट 2026 का आज आखिरी दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चार द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. शेड्यूल के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, दोपहर 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे. आज क्या-क्या होगा, किन-किन मुद्दों पर चर्चा होगी, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
BRICS Summit 2026 Live Updates: समिट का आखिरी दिन, प्रधानमंत्री दिल्ली में करेंगे 4 द्विपक्षीय बैठकें
Courtesy: AI Generated

BRICS Summit 2026 Live Updates: BRICS समिट 2026 का आज आखिरी दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चार द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. शेड्यूल के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, दोपहर 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे. आज क्या-क्या होगा, किन-किन मुद्दों पर चर्चा होगी, चलिए जानते हैं.

08:29:06 AM

PM मोदी की कई अहम द्विपक्षीय बैठकें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अहम दिन है. भारत मंडपम में साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता वैश्विक विकास, सहयोग, नवाचार और सतत विकास पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी की कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

08:02:06 AM

धामी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के साथ बस से पहुंचे BRICS स्थल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि वह केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बस से नई दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था मेहमानों की आवाजाही आसान बनाने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए की गई. इसे उन्होंने बेहतर प्रबंधन और संसाधनों के सही इस्तेमाल का उदाहरण बताया.

08:02:00 AM

तिरथ सिंह रावत ने भारत की BRICS अध्यक्षता को बताया बड़ी उपलब्धि

बीजेपी नेता तिरथ सिंह रावत ने BRICS Summit को भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह सम्मेलन देश के लिए महत्वपूर्ण है. रावत ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात लगातार मेहनत कर रहे हैं.

08:01:50 AM

ईरान नहीं करेगा आत्मसमर्पण: राष्ट्रपति पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश किसी भी स्थिति में आत्मसमर्पण नहीं करेगा. उन्होंने सवाल उठाया कि आम लोगों की सुविधाओं, खाने-पीने की चीजों और रोजगार को निशाना क्यों बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका लड़ना चाहता है तो उसे ईरान की सेना से मुकाबला करना चाहिए, न कि आम लोगों का पानी, खाना और दवाइयां रोकनी चाहिए.

07:27:22 AM

PM मोदी आखिरी दिन करेंगे 4 द्विपक्षीय बैठकें

ब्रिक्स समिट 2026 के आखिरी दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चार द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. वह दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, दोपहर 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे.

07:27:13 AM

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से AI-UNSC तक, पहले दिन क्या-क्या हुआ?

भारत की मेजबानी में हो रहे 18वें ब्रिक्स समिट 2026 के पहले दिन का कार्यक्रम पूरा हो गया. ब्रिक्स के पहले दिन क्या-क्या हुआ, चलिए जानते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.