menu-icon
India Daily

51 की उम्र में 20 वाला लुक, क्यों इतनी यंग दिखती हैं कश्मीरा शाह? ये है लाइफस्टाइल

कश्मीरा शाह की फिटनेस बेहद कमाल की है. उनकी उम्र 51 साल हो गई है लेकिन वे बेहद यंग लगती हैं. उनकी और उनके पति कृष्णा अभिषेक की ट्युनिंग कमाल की है.

India Daily Live
51 की उम्र में 20 वाला लुक, क्यों इतनी यंग दिखती हैं कश्मीरा शाह? ये है लाइफस्टाइल
Courtesy: instagram

गोविंदा के भानजे और फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह, 51 साल की उम्र में भी बेहद फिट नजर आती हैं. एक्ट्रेस को देखकर यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि वे 51 साल की हो चुकी हैं. वे आज भी फिटनेस में नई एक्ट्रेसेज को मात देती हैं. बेहद बोल्ड लुक में नजर आने कश्मीरा यूं ही नहीं इतनी खूबसूरत आज भी बनी हुई हैं. 

वे डांस करती हैं, म्युजिक वीडियोज में आती हैं, कई फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं. कश्मीरा शाह, बॉलीवुड की जानी-पहचानी हस्ती हैं और सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं. चाहे बोल्ड गाउन पहनना हो या बिकिनी, हर लुक में कश्मीरा कमाल की लगती हैं. लोग उनकी फिटनेस के कायल हैं. आखिर कैसे उन्होंने अपनी उम्र रोक ली है, क्या खाती हैं, क्या उनका डेली रूटीन है, आइए जानते हैं.
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

IVF के बाद बढ़ा वेट, ऐसे घटाया
कश्मीरा शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि बच्चों के जन्म से पहले उन्होंने कई बार IVF ट्राइ किया था, जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ गया था. वजन बढ़ने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपना वजन कम कर लिया. 

संतुलित खाना खाती हैं कश्मीरा शाह
कश्मीरा शाह बेहद संतुलित खाना खाती हैं. वे ज्यादा फास्ट फूड से बचती हैं और हमेशा डाइट चार्ट के मुताबिक ही खाना खाती हैं.

कुकिंग करती हैं कश्मीरा
खाने के अलावा कश्मीरा शाह कुकिंग पर भी ध्यान देती हैं. लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खुद खाना बनाना शुरू किया. इससे उन्हें वजन कम करने में मदद मिली. 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

नियमित करती हैं एक्सरसाइज 
कश्मीरा नियमित एक्सरसाइज करती हैं. वे अपनी सेहत पर बहुत ध्यान देती हैं. वे जीरो साइज फीगर को मेनटेन के लिए रेग्युलर जिम जाती हैं. उनकी एक सधी हुई रूटीन है, जिसे हमेशा वे फॉलो करती हैं.  शायद यही उनकी फिटनेस का राज है.