menu-icon
India Daily

शाकिब अल हसन के घर में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश, हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हमला

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मागुरा स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, खिड़कियां तोड़ीं और आग लगाने की कोशिश की.

Shilpa Shrivastava
शाकिब अल हसन के घर में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश, हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हमला
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मागुरा स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, खिड़कियां तोड़ीं और आग लगाने की कोशिश की. यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई. बता दें कि शाकिब ने उसी दिन नई दिल्ली में फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था.

 मागुरा सदर थाना के ओसी एमडी अब्दुल्लाह अल मामून ने बताया कि कई बदमाशों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ीं. उन्होंने घर में आग लगाने की भी कोशिश की. हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. घटना के बाद घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आवामी लीग का बयान:

अवामी लीग ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की कीमत इस तरह चुकानी पड़ती है. दुनिया भर में मशहूर क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से एक भयानक हमला हुआ. यह हमला तब हुआ जब वे पार्टी की सम्मानित अध्यक्ष शेख हसीना के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, BNP, इस्लामी जमात और NCP ने नेशनल मीडिया आउटलेट्स को खुलेआम धमकी दी थी कि अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबरें छपीं, तो वे न्यायपालिका का इस्तेमाल करके उन पर मुकदमा करेंगे. देखें पोस्ट-

शाकिब बांग्लादेश से बाहर:

शाकिब अगस्त 2024 में हसीना सरकार गिरने के बाद से बांग्लादेश से बाहर हैं. उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. राजनीतिक अशांति के दौरान कथित हत्याकांड में उनके नाम पर भी एफआईआर हुई थी. शाकिब पहले कह चुके हैं कि वे कानूनी प्रक्रिया का सामना करना चाहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत सुरक्षा का आश्वासन चाहिए.

बता दें कि शाकिब 2024 के अंत से बांग्लादेश के लिए नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने आधिकारिक रूप से संन्यास नहीं लिया है और सभी फॉर्मेट में एक पूरा सीरीज खेलकर करियर समाप्त करना चाहते हैं. अगस्त 2024 में वे आवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में मागुरा-1 से सांसद चुने गए थे. शाकिब के घर पर हमले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच जारी है.