menu-icon
India Daily

मुलायम भी नहीं कर पाए वो अखिलेश ने कर दिखाया, UP की इस सीट पर आजादी के बाद पहली बार जीती सपा

Lok Sabha Election Result 2024: बस्ती लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. सपा के उम्मीदवार रामप्रसाद चौधरी ने दो बार से जीत रहे बीजेपी के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को हराया है.

India Daily Live
मुलायम भी नहीं कर पाए वो अखिलेश ने कर दिखाया, UP की इस सीट पर आजादी के बाद पहली बार जीती सपा
Courtesy: Social Media

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के छटे चरण के अंतगर्त बस्ती लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था. बीजेपी ने तीसरी बार हरीश द्विवेदी पर तीसरी बार दांव लगाया था. वहीं, सपा ने रामप्रसाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया था. समाजवादी पार्टी को पहली बार बस्ती लोकसभा-61 सीट पर जीत हासिल हुई है. रामप्रसाद चौधरी ने बीजेपी के प्रत्याशी हरीश चंद्र द्विवेदी को 100994 वोटों से हराया है. इस सीट पर इंडिया गठबंधन को 527005 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 426011 वोट ही मिल सके. बसपा के लवकुश पटेल तीसरे स्थान पर रहे. 


पिछले चुनाव में बीजेपी को मिली थी जीत 

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर हरीद द्विवेदी को ही मैदान में उतारा था. इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी. बीजेपी के हरीध द्विवेदी को 4.50 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. वहीं, बसपा के उम्मीदवार रामप्रसाद चौधरी को 4 लाख 40 हजार से ज्यादा मत प्राप्त हुए थे. पिछले चुनाव में दोनों के बीच हार का अंतर भी बेहद मामूली था. 

2014 से था बीजेपी का कब्जा 

बस्ती उत्तर प्रदेश के पुराने जिलों में से एक है. इसे गुरु वशिष्ठ की धरती माना जाता है. बस्ती जिला पूर्व में संत कबीर नगर, वेस्ट में गोंडा और नॉर्थ में सिद्धार्थनगर से घिरा हुआ है. बस्ती जिले को कपड़ा इंडस्ट्री और चीनी मिलों के लिए जाना जाता है. 1991 के चुनाव में पहली बार बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. 2014 से यह सीट भाजपा के खाते में ही थी.  बस्ती जिला स्थानीय मुद्दों, विकास, बाढ़ और स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी समस्याओं का सामना कर रहा है.