नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर छात्रों की आवाज बनी. उन्होंने नेेट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. लाखों छात्रों के सालों की मेहनत को बर्बाद करने वाले इस घोटाले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. राहुल गांधी ने पूछा कि सरकार आखिर कब तक चुप रहेगी.
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र रात रात भर जागकर पढ़ाई करते हैं. उनके मां बाप कड़ी मेहनत से पैसा जुटाते हैं. लेकिन पेपर लीक होने से सब बेकार हो जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस साल में सैकड़ों पेपर लीक हो चुके हैं. फिर भी किसी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई. सरकार सोई हुई है.
राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को मारने का काम क्यों कर रही है. प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह टूट चुकी है. इस पर कोई जवाबदेही नहीं है. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी सवाल उठाए. राहुल गांधी ने मांग की कि मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. छात्रों की मांग पूरी करनी चाहिए. देश के युवा भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.