menu-icon
India Daily

सर्वदलीय बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा, किन पर हुआ हंगामा? पढ़ें एक-एक डिटेल

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत कैसी होगी, यह रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में ही पता चल गया. सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार हैं. सरकार NEET से लेकर हिंदुत्व तक पर घिरने वाली है. विपक्षी नेताओं का एक धड़ा, सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप भी लगा रहा है. आइए जानते हैं सर्वदलीय बैठक में किन अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

India Daily Live
सर्वदलीय बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा, किन पर हुआ हंगामा? पढ़ें एक-एक डिटेल
Courtesy: Social Media

केंद्र सरकार के लिए मानसून सत्र 2024 का पहला दिन, सामान्य नहीं रहने वाला है. विपक्षी दल, कई मुद्दों को लेकर केंद्र पर हमला बोलने वाले हैं. सरकार के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली, NEET-UG पेपर लीक और NET PG 2024 परीक्षा गले की फांस बन गई है. सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लोग सवाल उठा रहे हैं. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सत्र की शुरुआत से पहले एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें जमकर हंगामा हुआ.

कांग्रेस ने एक बार फिर डिप्टी स्पीकर के पद के लिए आाज उठाया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने NEET UG केस का जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार ED और CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर सकती है. आइए जानते हैं सर्वदलीय बैठक में किन मुद्दों का जिक्र हुआ.

कांवड़ रूट पर योगी सरकार के फैसले पर हंगामा

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने यूपी सरकार के उस आदेश पर सवाल उठाए, जिसमें कांवड़ रूट पर सभी दुकानों के नाम पर के आग नेम प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. संसद की सर्वदलीय बैठक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई है.

विशेष राज्य के दर्जे पर हो-हल्ला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि तेलगू देशम पार्टी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा नहीं मांग रही है. बीजेपी की साथी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रही है. 

विशेष राज्य के दर्जे पर बहस

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू, राज्य कैबिनेट में विशेष राज्य के दर्जे का प्रस्ताव पारित कर चुकी है. अब जेडीयू का जोर है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए.

क्या चाहती है सरकार?

संसदीय कार्य मंत्री किरने रिजिजू ने जब कहा कि संसद सत्र के दौरान सभी दल सहयोग करें तो इसके जवाब में गौरव गोगोई ने कहा कि सभी दलों को बोलने का मौका भी दिया जाए. YSR कांग्रेस ने कहा कि राज्य में टीडीपी सरकार में उनकी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है.