menu-icon
India Daily

IND W vs UAE W: यूएई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया, नए खिलाड़ी का डेब्यू

Women's Asia Cup 2024, IND W vs UAE W: एशिया कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज अपना दूसरा मैच यूएई के खिलाफ खेल रही है. यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस हार गई हैं. इसलिए टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है. यह मैच दांबुला में चल रहा है.

India Daily Live
IND W vs UAE W: यूएई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया, नए खिलाड़ी का डेब्यू
Courtesy: Twitter

Women's Asia Cup 2024, IND W vs UAE W Live Score: इन दिनों श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 चल रहा है. भारतीय टीम अपना दूसरा मैच यूएई के खिलाफ खेल रही है. यह मैच दांबुला में शुरू हो गया है, जिसमें यूएई की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया है. मतलब भारतीय टीम पहले चौके-छक्के लगाती दिखेगी. यह मुकाबला रंगीरी दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में चलच रहा है. जिसमें टीम इंडिया के लिए लेफ्ट ऑर्म स्पिनर तनुजा कंवर ने डेब्यू किया है. अब तक दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ है, जिसमें टीम इंडिया ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. 

विमेंस एशिया कप की सबसे सफल टीम है भारत

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. अब तक 8 सीजन हुए हैं, जिनमें से सात बार टीम इंडिया चैंपियन बनी है. 

​​​​​IND W vs UAE W, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, रेनुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर

संयुक्त अरब अमीरात महिला (प्लेइंग इलेवन): ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेटकीपर), रिनिथा राजिथ, समैरा धरणीधरका, कविशा एगोडेज, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार