बहुत ही हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है. जहां आरोपी महिला ने एक नवजात को प्वाइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मार दी. इतना ही नहीं इस सनकी महिला ने उस बच्चे के माता-पिता को भी गोली मारी. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. आरोपी महिला की पहचान अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया की बिलिप्स के रूप में हुई है, वीडियो में आप महिला को एक घर के बाहर करीब सात महीने के बच्चे और उसके माता पिता पर गोली चलाते हुए साफ देखा गया. गोली लगते ही बच्चा रोने लगा, मां चिल्लाने लगी लेकिन क्रूर महिला दनादन फायरिंग करती रही.
न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि बच्चे के पैर में गोली लगी है जिसकी वह से उसकी हालत अभी सही है, उसे बचा लिया गया है. जानकारी के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची को माता-पिता वहां नहीं थे. बच्चे को एक व्यक्ति ने अस्पताल में पहुंचाया.
पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि बच्चे के माता-पिता दोनों ही सुरक्षित हैं. इस मामले पर फिलाडेल्फिया पुलिस के मुख्य निरीक्षक स्कॉट स्माल ने कहा, 'हमें बहुत खुशी है कि 7 महीने का मासूम बच्चा बच गया है. डॉक्टर ने उसकी जान बचा ली है'. वहीं इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने बच्चे के पेरेंट्स को खोजना शुरू किया तो वे फायरिंग वाली जगह से कुछ दूर बेहोश अवस्था में पाए गए.
NEW: The woman accused of sho*ting a baby at point-blank range in Philadelphia has been arrested.
— Collin Rugg (@CollinRugg) July 20, 2024
Capital punishment, now.
It's unclear what exactly sparked the incident but the woman could be heard saying "f**k your baby" before firing.
When police arrived, the parents were… pic.twitter.com/GvZqFPKaoY
वहीं जिस व्यक्ति ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया उन्होंने पुलिस से कहा, 'मैं सड़क किनारे खड़ा था, तभी कार से बच्चे के माता पिता निकले और मेरे गोदी में बच्चा दिया मुझे लगा उसे पकड़ना है, तभी कहीं से एक महिला आती है और बिना किसी पछतावे और परवाह किए बगैर बस गोली चलानी शुरू कर दी इस दौरान बच्चे के पेरेंट्स जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए और आरोपी महिला भी घटनास्थल से ऐसे निकल गई जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो.' इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने भी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.