menu-icon
India Daily

NEET पेपर लीक केस में CBI का एक्शन, टेकओवर किए सभी केस, इन राज्य की पुलिस से ली फाइल

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक केस में CBI ने जांच शुरू कर दी है. इसके लिए आज (24 जून) से एजेंसी एक्टिव हो गई है. सोमवार को एजेंसी से अलग-अलग राज्यों में दर्ज 5 केस टेकओवर कर लिए हैं. स्थानीय पुलिस से मामले की डायरी ले ली गई है. इसमें सबसे मुख्य बिहार में दर्ज मामला है. वहीं  गुजरात के गोधरा और राजस्थान में दर्ज केस भी CBI ने अपने जिम्मे ले लिए हैं.

India Daily Live
NEET पेपर लीक केस में CBI का एक्शन, टेकओवर किए सभी केस, इन राज्य की पुलिस से ली फाइल
Courtesy: Social Media

NEET Paper Leak Case: पेपर लीक मामले की जांच को हाथ में लेते ही CBI एक्शन में आ गई है. आज जांच एजेंसी ने बिहार, गुजरात के गोधरा और राजस्थान में दर्ज केस अपने हाथ ले लिया है. कुल मिलाकर नीट एग्जाम को लेकर अलग-अलग जगहों पर दर्ज 5 केस CBI ने टेकओवर कर लिया. अब इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी के हाथ होगी. इसके लिए राज्यों की पुलिस से केस की फाइल ले ली गई है. इसमें से सबसे मुख्य मामला बिहार का है. अब एजेंसी पेपर लीकेज कॉन्सपिरेसी मॉड्यूल की जांच कर इसकी तह तक पहुंचने की कोशिश करेगी.

बता दें रविवार को CBI ने एक मामला दर्ज किया था. वहीं NTA ने 17 उम्मीदवारों को परीक्षा से वंचित करने की बात करते हुए कारण बताओ नोटिस भेजा है. ये फैसला बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई द्वारा केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है.

कहां-कहां के है मामले?

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी ने बताया हमने बिहार, गुजरात और राजस्थान में NEET-UG में गड़बड़ी को लेकर दर्ज 5 केस अपने हाथ में ले लिए हैं. जांच एजेंसी ने गुजरात और बिहार से एक-एक मामला और राजस्थान से तीन मामलों को अपनी FIR के तौर पर दर्ज किया है. एजेंसी महाराष्ट्र के लातूर में दर्ज एक और मामले अपने हाथ में ले सकती है.

CBI अधिकारियों ने बताया कि बिहार के मामले के अलावा, अन्य चार मामले स्थानीय अधिकारियों, निरीक्षकों और अभ्यर्थियों द्वारा धोखाधड़ी और नकल की अलग-अलग घटनाएं के हैं. सभी मामलों की एक साथ जांच करने में इसके जड़ में पहुंचा जा सकता है.

गोधरा-राजस्थान का मामला अलग

गोधरा और राजस्थान का केस कुछ अलग है. गोधरा में एक कैंडिडेट की जगह किसी और से एग्जाम दिलाने की बात की गई है. पुलिस ने छापेमारी में स्‍कूल के प्रिंसिपल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार क‍िया था. जानकारी के अनुसार, इनके पास से करोड़ों रुपये नकदी और चेक बरामद किए गए थे. ये प्रॉक्सी कैंडिडेट या चीटिंग का मामला है. इसे एजेंसी गंभीरता से ले रही है.