menu-icon
India Daily

पेपरलीक से परेशान छात्रों को सरकार से क्या है उम्मीद? सुनें उन्हीं की जुबानी

NEET-UG और NET PG परीक्षाओं में हुए पेपर लीक पर सड़क से लेकर सदन तक हंगामा बरपा है. सांसदों ने सत्र के पहले दिन ही इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है. छात्र पेपर लीक पर परेशान हैं. विपक्ष का कहना है कि यह छात्रों के साथ खिलवाड़ है. लगातार उठ रहे सवालों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग हो रही है. पेपर लीक को लेकर छात्र नाराज हैं, वे नए सिरे से परीक्षा की मांग कर रहे हैं. सुनिए छात्रों की मांग, उन्हीं की जुबानी.

auth-image
India Daily Live
NEET UG और NET PG को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सवालों के घेरे में हैं. छात्रों का कहना है कि उनकी मेहनत जाया हुई है. वे परीक्षा की तैयारियां मेहनत से करते हैं और एक दिन अचानक पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है. यह उनके साथ धोखा है. नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की अगुवाई में दिल्ली विश्वविद्यालय से लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय तक के छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया है.

छात्रों ने कहा है कि वे कितनी बार, एक ही एग्जाम की परीक्षा देंगे. एनटीए की लापरवाही की सजा उन्हें क्यों मिल रही है. डीयू में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कहा कि एनटीए के अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए. कैसे पेपर लीक हो जा रहा है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को खबर तक नहीं लग रही है. नीट-पीजी एग्जाम में धांधली हो रही है. इतनी बड़ी परीक्षाओं में ऐसी लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.

नीट-पीजी की परीक्षा देकर आई एक छात्रा ने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब 67 छात्रों ने टॉप किया हो. 720 में 720 नंबर हासिल करने का करानामा पहली बार हो रहा है. परीक्षाओं में बड़ी धांधली हुई है, जिसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है. सरकार को पता है कि फ्रॉड हुआ है फिर भी एक्शन नहीं हुआ है. सरकार को इस परीक्षा को रद्द कर देनी चाहिए. छात्रों की जुबानी सुनें, क्या है उनकी मांग, क्या चाहते हैं छात्र.