Rahul Gandhi: मोदी सरकार 3.0 गठन के बाद आज संसद सत्र शुरु हो गया. संसद सत्र के पहले दिन विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता सरकार पर हमलावर दिखे. विपक्षी नेताओं ने कहा कि वह आम जनता के मुद्दे सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की अब तानाशाही और नहीं चलेगी. संसद सत्र के पहले दिन पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार अब और भी ज्यादा अहम हो गया.सत्तधारी दल बीजेपी को इस चुनाव में बहुमत नहीं मिला, हालांकि उसके एनडीए गठबंधन ने जरूर बहुमत हासिल कर लिया.इस बीच विपक्ष की सदन में शक्ति भी बढ़ी अब वह सरकार को तमाम मसलों पर घेर रही है. इस बीच कांग्रेस नेता ने एनडीए सरकार के 15 दिनों के कामकाज पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
बीजेपी के एनडीए गठबंधन वाली सरकार के बने अभी 15 दिन ही हुए हैं. इन 15 दिनों के दौरान कुछ हादसे और कथित घोटाले भी सामने आए हैं. इन सबको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एनडीए सरकार के 15 दिनों में हुए हादसों, कथित घोटालों सहित तमाम कमियां गिनाई हैं.
NDA के पहले 15 दिन!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 24, 2024
1. भीषण ट्रेन दुर्घटना
2. कश्मीर में आतंकवादी हमले
3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा
4. NEET घोटाला
5. NEET PG निरस्त
6. UGC NET का पेपर लीक
7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे
8. आग से धधकते जंगल
9. जल संकट
10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें…
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि NDA के पहले 15 दिन!
1. भीषण ट्रेन दुर्घटना
2. कश्मीर में आतंकवादी हमले
3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा
4. NEET घोटाला
5. NEET PG निरस्त
6. UGC NET का पेपर लीक
7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे
8. आग से धधकते जंगल
9. जल संकट
10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें
एक्स पर इन मुद्दों के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी मनोवैज्ञानिक रूप से बैकफुट पर आ गए हैं. वह अब अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं. नरेंद्र मोदी जी सराकर का संविधान पर आक्रमण हमें स्वीकार नहीं है. हम यह किसी भी हाल में नहीं होने देंगे. कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि इंडिया गठबंधन का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज बनेगा. वह प्रधानमंत्री को बगैर जवाबदेही बच कर जाने नहीं देगा.
इससे पहले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी जनता उसमें हमारे साथ है. मोदी जी ने संविधान के नियमों को तोड़ने की कोशिश की है. इनकी सरकार में हर लोकतांत्रिक नियम को तोड़ा गया है.