menu-icon
India Daily

MP DA Hike: होली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट मीटिंग में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया. अब राज्य कर्मचारयों को 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा.

India Daily Live
MP DA Hike: होली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

MP DA Hike: आम चुनाव से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. मोहन यादव सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा किया है. सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को होगा.

सीएम ने दी ट्वीट कर बधाई

सीएम मोहन यादव ने एक ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी और प्रदेश के कर्मचारियों को इसको लेकर बधाई भी दी. उन्होंने लिखा, 'शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है. इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी. इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा. प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों को बधाई.'

 

अब 46 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता
अब प्रदेश के कर्मचारियों को 42 के बजाय 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा, जो जुलाई 2023 से देय होगा.

केंद्र सरकार ने 7 मार्च को बढ़ाया था केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

इससे पहले सात मार्च 2024 को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की थी. एक कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी थी. आम चुनाव और होली से पहले मोहन यादव सरकार की यह घोषणा राज्य कर्मचारियों के लिए एक निश्चित तौर पर एक बड़ा तोहफा है.