menu-icon
India Daily

ईरान के आगे सुपर पावर फेल! तेहरान के साथ क्या युद्ध हार रहा अमेरिका?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जिद पूरे विश्व के लिए समस्या खड़ी कर रही है. शांति दूत बनने का दावा करने वाले राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले कई क्षेत्रों में तनाव और संघर्ष को बढ़ाने वाले बताए जा रहे हैं.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में गिना जाता है. लेकिन आज के समय में ईरान ने खुली चुनौती दे दी है. ऐसे में सुपर पॉवर कहे जाने वाले देश की दुनिया में किरकिरी हो रही है. तीन महीनों से चल रहे संघर्ष में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. पूरी दुनिया पर अपना दबादबा दिखाने वाला अमेरिका आज ईरान के आगे लगभग हार चुका है.

एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जंग शुरू होने से पहले यह दावा कर रहे थे कि वह ईरान को तीन दिन में धूल चटा देंगे. लेकिन आज के समय में सच्चाई कुछ और है. राष्ट्रपति ट्रंप अपने दावे बार-बार बदल रहे हैं, जिसकी वजह से पूरी दुनिया के सामने उनका मजाक बन रहा है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.