menu-icon
India Daily

फीफा वर्ल्ड कप 2026

FIFA WORLD CUP 2026

11 जून 2026 से फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ FIFA WORLD CUP 2026 अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में बिल्कुल नया और अनोखा है. टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 32 की जगह रिकॉर्ड 48 टीमें चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए मैदान पर जंग लड़ेंगी. उत्तरी अमेरिका के 16 चुनिंदा शहरों में 39 दिनों तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 104 हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेक्सिको के ऐतिहासिक मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दुनिया के इस नए फुटबॉल किंग का फैसला 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के भव्य स्टेडियम में होने वाले ग्रैंड फिनाले से होगा. डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना से लेकर पुर्तगाल, ब्राजील, स्पेन और फ्रांस जैसी दिग्गज टीमें इस वैश्विक मंच पर अपनी बादशाहत साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं