menu-icon
India Daily

Gangster Yogesh Tunda Wedding: तिहाड़ से निकली एक और बारात, आज दूल्हा बनेगा गैंगस्टर योगेश टुंडा, जानें कौन बनेगी दुल्हनिया?

टुंडा गोगी गैंग का सदस्य बताया जाता है. टिल्लू मर्डर केस के अलावा योगेश महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) समेत कई अन्य मामलों में भी आरोपी है.

India Daily Live
Gangster Yogesh Tunda Wedding: तिहाड़ से निकली एक और बारात, आज दूल्हा बनेगा गैंगस्टर योगेश टुंडा, जानें कौन बनेगी दुल्हनिया?
Courtesy: Gangster Yogesh Tunda

Gangster Yogesh Tunda Wedding: लगता है इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद अपराधियों का शादी सीजन चल रहा है. गैंगस्टर काला जठेड़ी के बाद आज तिहाड़ जेल से एक और गैंगस्टर योगेश टुंडा की बारात निकली है.  योगेश टुंडा वही खूंखार गैंगस्टर है जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल तिहाड़ जेल में ही एक अन्य गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी थी.

दूल्हा बनेगा योगेश, तिहाड़ से निकली बारात
योगेश टुंडा को भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली के विकासपुरी आर्य समाज मंदिर लाया गया है. शादी करने के लिए योगेश टुंडा को 6 घंटे की पैरोल मिली है.

भारी सुरक्षा के बीच होगी टुंडा की शादी
योगेश टुंडा की शादी में किसी प्राकर का गैंगवार न हो जाए, उस पर हमला न हो जाए इसके लिए विकासपुरी के आर्य समाज मंदिर में क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल समेत भारी संख्या में स्थानीय पुलिस लगाई गई है.

कौन बनेगी गैंगस्टर योगेश टुंडा की दुल्हन
योगेश टुंडा की शादी 17 जनवरी 2024 को तय हुई थी. गैंगस्टर की शादी के लिए दिल्ली के विकासपुरी का आर्य समाज मंदिर बुक किया गया था. आज भारी सुरक्षा के बीच योगेश टुंडा अपनी गर्लफ्रेंड नीतू से शादी करने जा रहा है. बता दें कि पिछले साल योगेश टुंडा ने टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या कर दी थी जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था.