menu-icon
India Daily

भीषण आग की चपेट में आया INS ब्रह्मपुत्र, एक नाविक लापता, मामले पर क्या बोली नौसेना?

INS Brahmputra Fire: रविवार को भारतीय नौसेना के युद्धपोत ईएनएस ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लग गई थी जिस कारण वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. आग के कारण युद्धपोत एक ओर झुक गया है, वह अब भी उसी स्थिति में बना हुआ है. नेवी ने अपने बयान में कहा कि अधिकारी नाविक की तलाश कर रहे हैं. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

India Daily Live
भीषण आग की चपेट में आया INS ब्रह्मपुत्र, एक नाविक लापता, मामले पर क्या बोली नौसेना?
Courtesy: Social Media

INS Brahmputra Fire: नौसेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है. नेवी ने अपने बयान में कहा कि अधिकारी एक नाविक की तलाश कर रहे हैं जो आग की घटना के बाद से लापता है. फिलहाल नेवी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

आईएनएस ब्रह्मपुत्र में रविवार 21 जुलाई को आग लग गई थी. हालांकि मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड से अग्निशमन दल की सहायता से जहाज के चालक दल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन वह बंदरगाह की ओर झुक गया था. नेवी ने अपने  एक बयान में कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका. 

आग के नुकसान की होगी समीक्षा 

नौसेना ने बयान में कहा, कि भारतीय नौसेना के बहुउद्देशीय फ्रिगेट जहाज ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई 24 की शाम को उस समय आग लग गई थी, जब उसकी मरम्मत की जा रही थी. 22 जुलाई 24 की सुबह तक नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में अन्य जहाजों के अग्निशामकों की सहायता से जहाज के चालक दल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था. इसके अलावा आग की वजह से हुए नुकसान की समीक्षा की जा रही है.

लापता नाविक का लगाया जा रहा पता 

आग की घटना में युद्धपोत एक तरफ (बंदरगाह की तरफ) गंभीर रूप से झुक गया. सभी प्रयासों के बावजूद युद्धपोत को सीधा नहीं किया जा सका.  युद्धपोत अपने बर्थ के साथ-साथ और भी अधिक झुकता गया और वर्तमान में एक तरफ झुका हुआ है. बयान में आगे कहा गया है कि एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है, जिसकी तलाश जारी है. दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं.