menu-icon
India Daily

India-Pakistan War: सीमा पर गोलीबारी के बीच CM उमर अब्दुल्ला का ऐक्शन मोड, हालातों का जायजा लेने जम्मू के लिए रवाना

India-Pakistan War: सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर साझा किया, ''कल रात जम्मू शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन के नाकाम हमले के बाद, मैं स्थिति का आकलन करने के लिए जम्मू जा रहा हूं.''

Ritu Sharma
Edited By: Ritu Sharma
India-Pakistan War: सीमा पर गोलीबारी के बीच CM उमर अब्दुल्ला का ऐक्शन मोड, हालातों का जायजा लेने जम्मू के लिए रवाना
Courtesy: Social Media

India-Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों की साजिशों में जुटा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुद इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू का दौरा करने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि ''कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों पर पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं जम्मू जा रहा हूं.''

पाकिस्तान की बौखलाहट, एलओसी पर भारी गोलीबारी

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर जबरदस्त गोलीबारी की जा रही है. भारतीय सेना भी पूरे दमखम से जवाब दे रही है. एलओसी के पार पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है. पाकिस्तान की फायरिंग का सबसे ज्यादा असर पुंछ, कुपवाड़ा, अखनूर और उरी जैसे इलाकों में देखा जा रहा है.

कुपवाड़ा में फिर से शुरू हुई फायरिंग

वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानकारी दी कि ''कुपवाड़ा में रात को फायरिंग बंद हो गई थी, लेकिन सुबह फिर से फायरिंग शुरू हो गई है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.'' ये घटनाएं इस ओर इशारा कर रही हैं कि पाकिस्तान किसी भी कीमत पर युद्ध को उकसाना चाहता है.

श्रीनगर, अवंतीपुरा पर मिसाइल हमले नाकाम

बताते चले कि पाकिस्तान की ओर से श्रीनगर और अवंतीपुरा में मिसाइल हमले की भी कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता के चलते सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने रातभर में 20 से ज्यादा मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.

सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट और अलर्ट

इसके अलावा, रात को कई सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट किया गया, श्रीनगर में अभी भी अंधेरा कायम है. लोगों को बंकरों में रहने और एलओसी से दूर रहने की सलाह दी गई है. कई गांवों को खाली करवा लिया गया है ताकि जान-माल का नुकसान न हो.