मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. शादी के करीब 10 साल बाद यह कपल अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है. गुरुवार 19 मार्च को इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है. दिव्यांका ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसने फैंस को बेहद खुश कर दिया.
उन्होंने एक भावुक मैसेज के साथ यह खबर साझा की. उन्होंने लिखा कि कुछ सफर जल्दबाजी के लिए नहीं होते, बल्कि एक दूसरे के साथ तैयार होने के लिए होते हैं. यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने भी उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया.
दिव्यांका और विवेक की शादी को एक दशक पूरा हो चुका है. इतने लंबे इंतजार के बाद यह खुशखबरी उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने अपने पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया कि जब लगता है कि जिंदगी की कहानी पूरी हो गई है, तभी एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ जाता है. यह बात उनके फैंस के दिल को छू गई और हर कोई इस पल में उनके साथ खुश नजर आया.
Also Read
- '2000 करोड़ का करेगी छप्परफाड़ कलेक्शन...', दर्शकों पर चला 'धुरंधर 2' का जादू, लोगों ने जमकर की तारीफ, पढ़ें X रिव्यू
- न सलमान, ना इमरान... ये है धुरंधर 2 में 'बड़े साहब'? हॉलीवुड में भी काम कर चुका है ये असली विलेन
- Ustaad Bhagat Singh X Review: किसी ने कहा बोरिंग तो किसी ने बताया ब्लॉकबस्टर, उस्ताद भगत सिंह देखने से पहले पढ़ लें लोगों के रिव्यू
रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका और विवेक ने बताया है कि उनका बच्चा जून में जन्म ले सकता है. इस खबर ने उनके फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है. अब सभी बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब यह कपल अपने बच्चे का स्वागत करेगा.
दिव्यांका ने बताया कि वह लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रही थीं. वह हर महीने प्रेग्नेंसी टेस्ट करती थीं और पॉजिटिव रिजल्ट का इंतजार करती थीं. जब आखिरकार उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट मिला, तो उन्हें इसे समझने में थोड़ा समय लगा. उन्होंने यह खुशखबरी विवेक को दी, जिन्होंने शांत तरीके से अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं. अब वह अपने खानपान और दिनचर्या को लेकर ज्यादा सावधान हो गई हैं.
जैसे ही यह खबर सामने आई, टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. श्रद्धा आर्या, माही विज, कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह समेत कई कलाकारों ने इस कपल के लिए खुशी जाहिर की. फैंस भी लगातार कमेंट्स के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.