असम विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ दिनों का समय बचा है. सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. इसी क्रम में बीजेपी ने आज यानी गुरुवार को अपने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नाम मुहर लगा है. जिसमें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का भी नाम शामिल है.
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को जालुकबारी से मैदान में उतारा गया है. वहीं रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग से और पार्टी के सबसे नए सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है. इनके अलावा जयंत मल्ला बरुआ नलबाड़ी से चुनाव लड़ेंगे.
असम में खास राजनीति को अपनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया है. पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक चंद्र मोहन पटवारी तिहू से मैदान में उतरेंगे. इनके अलावा बिस्वजीत दैमारी-तामुलपुर से, रानोज पेगु-धेमाजी से, बिजय मालाकार-राम कृष्ण नगर से, भूपेन कुमार बोरा-बिहपुरिया से, कृष्णेंदु पॉल-पाथरकांडी से और अशोक सिंघल-ढेकियाजुली से चुनाव लड़ने वाले हैं. वहीं डॉ. राजदीप रॉय सिलचर से, पल्लव लोचन दास बिश्वनाथ से, रामेश्वर तेली दुलियाजान से और सुशांत बोरगोहेन डेमो से चुनाव लड़ने वाले हैं.
बीजेपी ने राज्य चुनाव में महिलाओं को मजबूत प्रतिनिधित्व दिया है. सूची में 6 महिला उम्मीदवार को भी शामिल किया गया है. जिसमें माधवी दास बीरसिंह- जरुआ से, ज्योत्सना कलिता चमारिया से, नीलिमा देवी मंगलदोई से, अजंता नेओग गोलाघाट से, निसो तेरांगपी दीफू से और रूपाली लांगथासा हाफलोंग से चुनाव लड़ेंगी. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बुधवार की शाम को इस सूची को मंजूरी दी गई थी. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने की. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल रहे.
BJP releases first list of 88 candidates for Assam Assembly elections. CM Himanta Biswa Sarma to contest from Jalukbari; Pradyut Bordoloi gets ticket to contest from Dispur pic.twitter.com/6FUNqDFe6o
— ANI (@ANI) March 19, 2026
इस लिस्ट में सबसे दिलचस्प और नजर खिंचने वाला नाम सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का रहा. दो दिनों पहले बीजेपी में सामिल हुए प्रद्युत को दिसपुर से टिकट दिया. इसी बीच उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने बड़ा फैसला लिया. प्रतीक ने मार्घेरिटा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा. उन्होंने लिखा कि पिता के दूसरे दल में जाने के बाद कांग्रेस की ओर से उनका चुनाव लड़ना उचीत नहीं है. उन्होंने उम्मीदवारी वापस लेते हुए कहा कि वे पार्टी के लिए काम जारी रखेंगे.