Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को सुबह 10 बजे एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहे है. जिसका आयोजन दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में किया गया है. इस बात की जानकारी कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है.
राहुल गांधी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के विषय के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि एक बार फिर से इस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के नेता वोट चोरी जैसे हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं.
बिहार में वोट अधिकार रैली को समाप्त करते हुए राहुल गांधी ने यह दावा किया था कि उनकी पार्टी द्वारा जल्द ही और भी कई खुलासे किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा था कि वोट चोरी से जुड़े और भी कई खुलासे किए जाएंगे. राहुल गांधी ने इससे पहले भी चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने समापन समारोह ने दावा किया था कि वे जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं. इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटों की हेराफेरी की गई है. उन्होंने कहा था कि वोट चोरी लोकतंत्र के लिए एक हाइड्रोजन बम की तरह है, जो की देश के लोकतांत्रिक ढांचे को पूरी तरह से खतरे में डाल सकता है.
A special press conference by LoP Shri @RahulGandhi is scheduled for today at 10 AM at Indira Bhawan in New Delhi.
— Congress (@INCIndia) September 18, 2025
Stay tuned to our social media handles for live updates.
📺 https://t.co/NGgQ2sGraH
📺 https://t.co/17P1scygNJ
📺 https://t.co/4uLWRC44PR pic.twitter.com/CpZkBPqDh1
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे प्रेस ब्रीफिंग करने वाले हैं. माना जा रहे इस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी अपने द्वारा किए जा रहे 'वोट चोरी' के दावों से जुड़े कुछ नए सबूत पेश कर सकते हैं.