menu-icon
India Daily

अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदें Xiaomi 32 इंच टीवी, जानें ऑफर्स

अगर आप अपने लिए एक नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको शाओमी के एक टीवी पर जबरदस्त ऑफर के बारे में बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदें Xiaomi 32 इंच टीवी, जानें ऑफर्स
Courtesy: Amazon

नई दिल्ली: क्या आप अपने लिए एक नया टीवी खरीदना चाहते हैं और बजट कम है? अगर हां, तो यहां हम आपको एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आधी से कम कीमत में खरीद सकते हैं. शाओमी के टीवी की क्वालिटी समय के साथ अच्छी होती रही है. यूजर्स के साथ-साथ हमारा एक्सपीरियंस भी इनके साथ अच्छा ही रहा है. 

अगर आपकी फैमिली छोटी है, कमरा छोटा है या फिर बैचलर हैं, तो शाओमी का 32 इंच स्मार्ट टीवी आपके लिए परफेक्ट रहेगा. इसे अमेजन से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. यह आपके लिए एक बेस्ट डील्स साबित हो सतकी है.

Xiaomi 80 cm (32 inch) F Series HD Ready Smart LED Fire TV की कीमत और ऑफर्स: इसकी एमआरपी 24,999 रुपये है. इसे 52% फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा. इसके बाद टीवी की कीमत 11,999 रुपये हो गई है. आप इसे EMI पर भी खरीदा जा सकेगा. इसके लिए आपको 422 रुपये की ईएमआई देनी होगी. वहीं, पुराना टीवी एक्सचेंज करने पर 2,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. 

इस टीवी की खासियत:

यह टीवी छोटे परिवार के लिए या फिर बैचलर्स के लिए परफेक्ट रहेगा. इसमें 32 इंच का एचडी रेडी (1366 x 768) डिस्प्ले है. इसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिय ागया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे स्पीकर या गेमिंग कंसोल कनेक्ट करने के लिए 2 HDMI पोर्ट दिए गए हैं. इसके साथ ही हार्ड ड्राइव या अन्य USB डिवाइस कनेक्ट करने के लिए 2 USB पोर्ट भी मौजूद हैं. 

इसमें ब्लूटूथ और बिल्ट-इन वाई-फाई जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. साउंड की बात करें तो यह 20 वॉट आउटपुट के साथ आता है. यह डॉल्बी ऑडियो औरर DTS-HD, DTS वर्चुअल : X के साथ आता है. इसमें कई स्मार्ट टीवी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें फायर टीवी बिल्ट-इन, प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, यूट्यूब और 12000+ ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है. 

इसमें एलेक्सा के साथ वॉयस रिमोट भी दिया गया है. होम स्क्रीन से DTH टीवी चैनल और OTT ऐप्स के बीच स्विच करने के लिए DTH सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन दिया गया है.