Firing On Ramkripal Yadav: पटना के पाटलिपुत्र मीसा भारती के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव पर फाइरिंग हुई है. जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने मसौढ़ी के पस उपर गोली चलाई है. हालांकि, इससे उनको नुकसान नहीं हो पाया है. घटना के बाद से ही पुलिस जांच में लग गई है. घटना में राम कृपाल यादव के एक समर्थक को चोट लगी है. उनके सर पर प्रहार किया गया है.
रामकृपाल यादव ने बताया कि बूथ पर एक विधायिका के घुसने की सूचना मिली थी. उसी के निरीक्षण के लिए वो गए थे. वहां से लौट रहा था तभी पिंजड़ी गांव में समर्थकों से मिलने लगा. अचानक गांव के बाहरी इलाके में ही 20 से 25 लोगों ने घेरकर हमला किया है. उनके समर्थक भी हमला किया गया जिससे उसका गंभीर चोट आई है.
शनिवार दोपहर स्थानीय विधायक मसौढ़ी प्रखंड के तिनेरी के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं थी. वहां मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में ग्रामीण पूछ रहे हैं कि विधायक किस नियम के तहत यहां आई हैं और मतदान केंद्र में घुसीं. हंगामा इतना बढ़ गया कि विधायक समर्थकों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई. इसी के जानकारी के बाद राम कृपाल वहां पहुंचे थे.
बीजेपी OBC मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने जांच की मांग की है. निखिल आनंद ने कहाी कि ये सुनियोजित साजिश थी. राजनीति में वैचारिक द्वंद्व मंजूर है, लेकिन इस तरीके से हमला कर घोर निंदनीय है. राजनीति में आरोप- प्रत्यारोप चुनावी मतभेद को इस तरह का खतरनाक मोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है. घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.